Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jawan Worldwide Collection: हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी 'जवान', नेशनल सिनेमा डे पर छापे इतने नोट

Jawan Worldwide Collection जवान फिल्म का डंका पूरी दुनिया में बजा है। फिल्म पहले दिन से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा कर ही रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी मूवी का जलवा कायम है। फिल्म की एक्शन पैक्ड स्टोरी को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि जवान मूवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन चुकी है। लेकिन इसका करिश्मा यहीं खत्म नहीं होता।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 14 Oct 2023 11:49 AM (IST)
Hero Image
File Photo of Shah Rukh Khan from Jawan

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने शुरुआती कुछ हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नंबर दिया। हालांकि, पांचवे हफ्ते तक आते-आते फिल्म का कलेक्शन ग्राफ नीचे गिरने लगा। लेकिन नेशनल सिनेमा डे ने 'जवान' का गेम ही बदल कर रख दिया। 13 अक्टूबर को कई फिल्मों के टिकट प्राइस 99 रुपये कर दिए गए। ऐसे में 'जवान' फिल्म को इसका फायदा जरूर मिला।

'जवान' को मिला नेशनल सिनेमा डे का फायदा

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान पहले दिन से कई दिनों तक रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करती रही। लंबे समय तक लोगों में फिल्म का क्रेज बना रहा। हालांकि, बीते कुछ दिनों में इसकी कमाई पर दूसरी फिल्मों के रिलीज होने का असर जरूर दिखा। फिल्म पिछले कुछ दिनों से 70 से 80 लाख तक की कमाई कर रही थी। वहीं, नेशनल सिनेमा डे पर किंग खान की इस मूवी ने पांच करोड़ तक का बिजनेस कर डाला।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में की इतनी कमाई

यही नहीं, एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमा के इतिहास में हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन चुकी है। रेड चिलीज ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया है, जिसमें वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शामिल है। शाह रुख खान की फिल्म ने 1125.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं , नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 629.63 करोड़ है।

View this post on Instagram

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

'जवान' फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन तो किया है, लेकिन कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाने में अब भी पीछे है। इसमें आमिर खान की 'दंगल' शामिल है, जिसका कलेक्शन 2000 करोड़ के पार गया था। इसके अलावा केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 और आरआरआर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े को छूने में भी 'जवान' पीछे है।

यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दूसरी फिल्मों की रिलीज के बाद भी कायम है 'जवान' का जादू, दुनियाभर में की इतनी कमाई