Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jawan: ओवरसीज मार्केट में 'जवान' ने मचाया गदर, शाह रुख खान की फिल्म ने इन देशों में की तबाड़तोड़ कमाई

Jawan overseas Collection देशभर में शाह रुख खान की लेटेस्ट फिल्म जवान ने पहले दो दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर हर किसी को हैरान किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली जवान विदेशों में भी कमाई का डंका बजा रही है। इस बीच शाह रुख और नयनतारा की जवान के ओवरसीज कलेक्शन के आंकडे़ सामने आए हैं।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Sat, 09 Sep 2023 12:04 PM (IST)
Hero Image
ओवरसीज जवान ने मचाई धूम (Photo Credit-Twitter)

नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Overseas Collection: शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' देशभर के सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख की 'जवान' ने रिलीज के पहले दो दिन में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर एक नया मुकाम हासिल किया है, जिसके चलते फिलहाल 'जवान' सुर्खियों में बनी हुई है।

इस बीच 'जवान' की ओवरसीज कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये साबित करते हैं कि शाह रुख खान की फिल्म ने विदेशों में भी जमकर गदर काटा है।

विदेशों में 'जवान' ने की शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली 'जवान' को विदेशों में भी अच्छी शुरुआत मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाह रुख खान की 'जवान' के ओवरसीज कलेक्शन को लेकर अहम जानकारी दी है। तरण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शनिवार को लेटेस्ट ट्वीट कर बताया है-

⭐️ #UK: Thu £ 306,793, Fri £ 312,166. Total: 618,959 [₹ 6.41 cr]; till 9.10 am IST. Some locations to be added.

⭐️ #Australia: Thu A$ 398,030, Fri A$ 501,143. Total: 899,173…

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 9, 2023

''शाह रुख खान की जवान ने विदेशों में गर्दा उड़ा दिया है। दूसरे दिन मुख्य इंटरनेशनल मार्केट में ऐतिहासिक कमाई कर शाह रुख की फिल्म ने अनोखा कारनामा कर दिया है। यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में दूसरे दिन जवान ने 3 लाख, 12 हजार 166 पाउंड की कमाई, जिसके चलते दो दिन में यहां जवान को कुल कलेक्शन 6.14 करोड़ हो गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में अब तक इस मूवी को कलेक्शन 4.77 करोड़, न्यूजीलैंड में 96.06 लाख और जर्मनी में 2.4 करोड़ हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इस तरह से रिलीज के पहले दो दिन में इन देशों की कुल कमाई को मिलाकर शाह रुख खान की जवान का कलेक्शन करीब 14 करोड़ के आस-पास हो गया है।'' ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि इन 4 देशों में फिल्म जवान की तूती जमकर बोली है।

वर्ल्डवाइड इतनी हुई 'जवान' की कमाई

जिस तरह की 'जवान' की एडवांस बुकिंग चली, उससे ये साफ जाहिर हो रहा था कि रिलीज के पहले दिन से ही शाह रुख खान की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी। ऐसे में अब हुआ भी कुछ ऐसा है,

ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन का 129 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली 'जवान' ने दो दिन के भीतर दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि काबिल ए तारीफ माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं- ''जब अंडरवर्ल्ड के आगे शाह रुख खान ने नहीं मानी हार,'' Jawan को देख इस फिल्ममेकर ने किया बड़ा खुलासा