Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kalki 2898 AD Collection Day 16: कल्कि का बाल भी बांका नहीं कर पाई 'सरफिरा', 'इंडियन 2' भी गिरी मुंह के बल

साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर ये मूवी अपने समय से आगे की कहानी को दिखाती है। कल्कि फिल्म का अब तक का कलेक्शन रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अब देखना ये होगा कि सरफिरा और इंडियन 2 की रिलीज का फिल्म पर असर पड़ा है या नहीं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 13 Jul 2024 12:21 PM (IST)
Hero Image
'कल्कि 2898 एडी' फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। फिल्म को अच्छा पब्लिक रिस्पांस मिला। क्रिटिक्स ने भी मूवी की कहानी को सराहा। दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी कल्कि फिल्म को टक्कर देने अब 'सरफिरा' और 'इंडियन 2' जैसी फिल्में आ गई हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इन फिल्मों की रिलीज का कल्कि पर कोई असर पड़ा या नहीं।

चर्चा में है 'कल्कि 2898 एडी' की कहानी

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म अपने समय से आगे की कहानी को दिखाती है। साइंस फिक्शन के मिश्रण के साथ मायथोलॉजी का एंगल जोड़ कर कल्कि फिल्म को बनाया गया है। इसमें अश्वत्थामा के रोल में नजर आ रहे है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद इसकी कहानी ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। 

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 14: क्या कल्कि बना पाएगी ये नया रिकॉर्ड या हो जाएगी ढेर? दो हफ्तों में इतनी कमाई

नई रिलीज फिल्मों के आगे कैसा रहा कल्कि का हाल?

कल्कि मूवी ने पहले ही हफ्ते 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते भी फिल्म एक रफ्तार के साथ आगे बढ़ती नजर आई। शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'इंडियन 2' ने थिएटर्स में एंट्री ली। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में एक क्रेज नजर आया।

'इंडियन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली है। कमल हासन की इस फिल्म को सभी भाषाओं में 26 करोड़ की ओपनिंग मिली है। वहीं, केवल हिंदी में इसकी कमाई देखें, तो ये 1.1 करोड़ ही है। इसके मुकाबले कल्कि फिल्म का शुक्रवार का बिजनेस देखने लायक रहा है। 'कल्कि 2898 एडी' ने 5.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी भाषा में फिल्म की कुल कमाई 3.45 करोड़ है।

कल्कि कलेक्शन वीक

कलेक्शन (करोड़ में)

पहला हफ्ता 414.85 
दूसरा हफ्ता 128.5
डे 16 5.4
टोटल 548.75

'सरफिरा' की धीमी शुरुआत

अक्षय कुमार एक बार फिर अच्छी ओपनिंग लेने को तरस गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनकी कोई मूवी हिट नहीं हुई। बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' ने 2.40 करोड़ से शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 15: प्रभास की कल्कि के निशाने पर आई रणबीर की फिल्म, एक और नए रिकॉर्ड की तैयारी