Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kalki 2898 AD Box Office Records: 41 दिनों में 'कल्कि' ने बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड, क्या तोड़ पाएंगे पुष्पाराज?

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 Ad) बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जमकर बैठी हुई है। मूवी की रिलीज को 41 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने उलझ के लिए उलझन पैदा कर दी है और औरों में कहां दम था का दम भी निकाल दिया है। कल्कि 2898 एडी ने 2024 में ये 8 बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 07 Aug 2024 06:37 PM (IST)
Hero Image
कल्कि 2898 एडी के 8 रिकॉर्ड्स/ फोटो- Jagran Graphics

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तीनों के लिए ही साल 2024 काफी अच्छा रहा है। दो बड़ी फिल्मों 'आदिपुरुष' और 'सालार' की लगातार असफलता के बाद प्रभास बिल्कुल टूट जाए, उससे पहले ही 'कल्कि' ने उन्हें संभाल लिया।

27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया। प्रभास फिल्म में जहां 'भैरव' बनकर छा गए, तो वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'अश्वत्थामा' के किरदार की फैंस के दिलों पर छाप छोड़ दी।

41 दिन बीत जाने के बाद भी कल्कि 2898 एडी के लिए क्रेज कम नहीं हो पा रहा है। अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों से हटने का नाम नहीं ले रही है। हम आपको कल्कि के रिकार्ड्स बताएं उससे पहले फिल्म का 41वें दिन का कलेक्शन पर नजर डालते हैं। 

रिलीज के 41वें दिन कल्कि 2898 एडी ने किया कितना बिजनेस?

प्रभास इस साल के फिलहाल बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं। कल्कि 2898 एडी ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। जाह्नवी कपूर की उलझ और औरों में कहां दम था जैसी मूवीज भी इस फिल्म के लिए आगे दम तोड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 Ad के सिर सजा ताज, फ्लॉप के बाद भी Akshay Kumar की फिल्म टॉप 10 ओपनिंग में शामिल

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के 41वें दिन हिंदी भाषा में टोटल 27 लाख का सिंगल डे बिजनेस किया है। मंगलवार को तेलुगु में मूवी ने 2 लाख और तमिल-मलयालम में 1-1 लाख का बिजनेस किया है। ये फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यही लग रहा है कि मूवी जल्द ही 50 दिन सिनेमाघरों में पूरे कर लेगी।

कल्कि के 41 दिनों का कलेक्शन

वर्ल्डवाइड  1035.15 करोड़ रुपए 
इंडिया नेट  640.63 करोड़ रुपए
ओवरसीज  274.5 करोड़ रुपए
हिंदी भाषा  289.38 करोड़ टोटल / 25 लाख- 41वें दिन
तमिल  36 करोड़ टोटल/ 1 लाख- 41वें दिन
तेलुगु  285.29 करोड़ टोटल/ 2 लाख- 41वें दिन
कन्नड़  5.83 करोड़ रुपए/ 1 लाख- 41वें दिन
मलयालम 24.13 करोड़ रुपए/ 1 लाख रुपए

8 रिकॉर्ड्स

दीपिका ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे

प्रभास-दीपिका पादुकोण की फ्यूचरिस्टिक फिल्म से उम्मीद जताई जा रही थी कि ये मूवी तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करेगी, लेकिन इस मूवी ने हिंदी भाषा में कमाल कर दिखाया। ये साल 2024 में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

मूवी ने सिर्फ हिंदी में 41 दिनों के अंदर 289.38 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपनी ही फिल्म 'फाइटर' ने लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो 287 करोड़ है।

1000 करोड़ में शामिल होने वाली 2024 की अकेली फिल्म

बीते साल शाह रुख खान की जवान-पठान दो फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 से ऊपर का बिजनेस किया था। इस साल ये आंकड़ा सिर्फ कल्कि 2898 एडी ही छू पाई है। यह साल 2024 की इकलौती ऐसी इंडियन फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। साई-फाई फिल्म ने इंडिया में अब तक 640.63 नेट कलेक्शन किया है। ग्रॉस ये फिल्म 760.65 करोड़ के ऊपर पहुंच चुकी है। मूवी ने तेलुगु में 285.29 करोड़, तमिल में 36 करोड़, कन्नड़ में 5.83 करोड़ और मलयालम में 24.13 करोड़ का बिजनेस किया है।

पहले वीकेंड ही बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

कल्कि 2898 एडी ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। प्रभास की फिल्म एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। पहले तीन दिनों यानी कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही मूवी ने 414 करोड़ का बिजनेस कर लिया था, जो अब तक 2024 की कोई भी इंडियन फिल्म नहीं कर पाई है।

प्रभास के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवी

कल्कि 2898 एडी के साथ एक बार फिर से प्रभास निर्देशक-निर्माता की टॉप लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ये उनकी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है। इससे पहले एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने दुनियाभर में सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ 121 करोड़ की कमाई की थी, जबकि कल्कि ने 95 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे।

पहले ही दिन किया था सबसे ज्यादा बिजनेस

साल 2024 में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे सितारों की फिल्में आईं, लेकिन कोई भी फिल्म कल्कि 2898 एडी के पहले दिन के कलेक्शन को क्रॉस नहीं कर सकी। कल्कि 2898 एडी ने पहले ही दिन तकरीबन 95 करोड़ का बिजनेस किया था, जो 2024 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस आंकड़ा है।

दीपिका ने कल्कि के साथ मारी हैट्रिक

कल्कि 2898 एडी के साथ दीपिका पादुकोण ने हैट्रिक मारी है। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म जवान और पठान दोनों ने 1000 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया था, अब कल्कि भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। जिसने वर्ल्डवाइड हजार करोड़ पार कर दिया है।

अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ा कलेक्शन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं और वह फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। कल्कि 2898 एडी में उन्होंने भैरव (Prabhas) के किरदार को भी ओवरशैडो किया। अश्वत्थामा के किरदार की लोगों ने फिल्म देखने के बाद सबसे ज्यादा प्रशंसा की। कल्कि के लिए अमिताभ बच्चन ने जितनी मेहनत की उसका फल भी उन्हें मिला। ये फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

क्या पुष्पा 2 तोड़ पाएगी कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड?

वैसे तो आने वाले पांच महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर हिंदी फिल्में हैं। हालांकि, दिसंबर में अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) एक बार फिर से पुष्पाराज बनकर लौट रहे हैं।

उनकी ये फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन देखना ये है कि क्या बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 का गेम बिगाड़कर नए रिकॉर्ड कायम कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 Ad Box Office Day 35: कल्कि बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने के लिए नहीं है तैयार, अब भी जलवा बरकरार