Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kalki 2898 AD Worldwide Collection: कल्कि के कहर ने तोड़ा 'पीके' का रिकॉर्ड, अब सलमान खान की इस मूवी की आई बारी

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी कल्कि 2898 एडी अपने धमाकेदार कंटेंट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। प्रभास दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन फिल्म की लीड स्टार कास्ट में शामिल हैं। कहानी में रोमांच को बरकरार रखते हुए कल्कि 2898 एडी को एक फ्यूचरिस्टिक फिल्म दिखाया गया है। पहले दिन से ये मूवी टिकट विंडो पर धाकड़ कमाई कर रही है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:16 PM (IST)
Hero Image
'कल्कि 2898 एडी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kalki 2898 AD Worldwide Collection: 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। 11 दिन पहले रिलीज हुई ये मूवी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स तक की लोगों ने तारीफ की है। यही वजह है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धाक जमाए हुई है।

रफ्तार से आगे बढ़ रही 'कल्कि 2898 एडी'

नाग अश्विन के डायरेक्शन में 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। साई-फाई एक्शन इस फिल्म की कहानी ने लोगों को खासा प्रभावित किया है। इसका अंदाजा इसके आंकड़ों से पता लगता है। कम दिनों में ही ये मूवी कुछ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है। 

'कल्कि' ने तोड़ा 'पीके' का रिकॉर्ड

पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' ने 'गदर 2' और '2.0' फिल्म का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया था। अब फिल्म ने पीके मूवी को भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। 'कल्कि' मूवी ने 11 दिनों में 900 करोड़ के पार की धाकड़ कमाई की है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही हैस, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म अगले 10 दिनों में 1000 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 9: नॉन-वीकेंड पर 'कल्कि' को बड़ा झटका, 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल

900 करोड़ की 'कल्कि' की अब इन फिल्मों पर नजर

'कल्कि 2898 एडी' मूवी की नजर अब रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल', आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' पर है। इन तीनों ही फिल्मों ने 900 करोड़ के पार का बिजनेस किया। 

  • एनिमल- 915 करोड़
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 905 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 918 करोड़

1000 करोड़ के पार इन मूवीज से होगी भिड़ंत

फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन (करोड़ में)
पठान 1055
जवान 1160
आरआरआर 1207
बाहुबली 2 1810
दंगल 2024

इस साल की पहली 1000 करोड़ी बनेगी 'कल्कि'?

जिस स्पीड से कल्कि फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख इसकी संभावना तेज है कि ये इस साल की पहली 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 11: वीकेंड पर तूफान लेकर आई 'कल्कि', इस सुपरहिट फिल्म को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड