Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office: अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम, किसकी फिल्म का पहले बैठेगा बॉक्स ऑफिस पर भट्ठा?

बॉक्स ऑफिस पर अगस्त के महीने में तीन बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर हुई। एक तरफ जहां स्त्री 2 खेल-खेल में और वेदा की हालत खस्ता करके बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ खेल-खेल में और वेदा को पाई-पाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इन दोनों फिल्मों में से किसका खाता पहले बंद होने के चांस है चलिए देखते है-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:44 AM (IST)
Hero Image
खेल-खेल में और वेदा में से बॉक्स ऑफिस रेस में ये फिल्म आगे/ फोटो- Imdb

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। स्त्री 2-वेदा और खेल-खेल में इन तीनों ही फिल्मों ने स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। स्त्री 2 एक तरफ जहां वर्किंग डेज पर भी जमकर नोट छाप रही है, तो वहीं दूसरी तरफ खेल-खेल में और वेदा को पाई-पाई कमाने में भी पसीने छूट गए हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) दोनों की ही फिल्मों का कलेक्शन लाखों में आ लुढ़का है। खेल-खेल में और वेदा का गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा और गुरुवार की कमाई के बाद किस फिल्म का खाता बॉक्स ऑफिस पर पहले बंद होने के आसार हैं, चलिए जानते हैं।

खेल-खेल में ने 15 दिनों में कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार-तापसी पन्नू और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'खेल-खेल में' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीकठाक हुई थी। मूवी ने पहले दिन साढ़े पांच करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन पहले ही वीकेंड पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल हो गया। आठ दिनों तक करोड़ों में खेलने वाली इस मूवी का कलेक्शन नौवें दिन लाखों में आ लुढ़का।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: फेल हुआ अक्षय कुमार का 'खेल', Stree 2 के खौफ के आगे 'वेदा' ने भी टेके घुटने

रिलीज के 10वें और 11वें दिन फिल्म के खाते में डेढ़ करोड़ के आसपास की सिंगल डे पर कमाई हुई, जिससे फैंस के मन में उम्मीद जागी थी कि ये फिल्म 50 करोड़ इंडिया में क्रॉस कर जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया,क्योंकि वर्किंग डेज का मूवी पर बहुत ही बुरा असर पड़ा।

खेल खेल में 15 डेज कलेक्शन 

वर्ल्डवाइड  40 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  26.09 करोड़ रुपए
ओवरसीज  9.5 करोड़ रुपए
गुरुवार कलेक्शन 64 लाख रुपए

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14वें दिन 65 लाख के आसपास का बिजनेस करने वाली खेल-खेल में ने 15वें दिन टोटल 64 लाख की कमाई की है। फिल्म का इंडिया में कलेक्शन अब तक 26.09 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी 40 करोड़ तक की कमाई कर पाई है।

'वेदा' का जल्द होगा बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म

खेल-खेल में तो जैसे-तैसे खुद को बॉक्स ऑफिस पर संभाल रही है, लेकिन जॉन की वेदा का कलेक्शन बिल्कुल ही धंस चुका है। शरवरी वाघ और जॉन अब्राहम की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन महज 26 लाख रुपए कमाए हैं।

वेदा 15 डेज कलेक्शन 

वर्ल्डवाइड  26.5 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  20.51 करोड़ रुपए
ओवरसीज  3.2 करोड़ रुपए
गुरुवार कलेक्शन  26 लाख रुपए

मूवी का इंडिया में अब तक टोटल कलेक्शन 20.51 करोड़ और दुनियाभर में 26.5 करोड़ तक हुआ है। जिस तरह से वेदा की रफ्तार है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वेदा का खाता बॉक्स ऑफिस पर खेल-खेल में से पहले ही बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Box Office: 25 करोड़ कमाने तक 'खेल खेल में' का निकला तेल, स्त्री 2 की आंधी में 'तंगलान' का कलेक्शन करेगा हैरान