Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cirkus Leaked Online: रिलीज होते ही एचडी प्रिंट में लीक हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस', मेकर्स को हुआ बड़ा नुकसान

Cirkus Leaked Online फैमिली एंटरटेनर फिल्में बनाने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी इस बार फिल्म सर्कस लेकर हाजिर हैं। उनकी यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई है। लेकिन रिलीज होने के साथ ही मेकर्स के लिए इस फिल्म से जुड़ी बुरी खबर भी सामने आई है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Sat, 24 Dec 2022 12:38 PM (IST)
Hero Image
Still Image of Ranveer Singh and Pooja Hegde from Cirkus

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'सर्कस' रिलीज हो चुकी है। कॉमेडी और मजेदार पंच लाइन से भरपूर इस फिल्म के जरिये निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी की गिनती इस दौर के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में होती है। मेगा बजट फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्में बनाने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी की फिल्में ही कुछ ऐसी होती हैं कि उन्हें पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल है यानी कि रणवीर सिंह की अदायगी में कॉमेडी का डबल डोज लेकर यह फिल्म लोगों को हंसाने के लिए हाजिर है। हालांकि, 'सर्कस' के रिलीज होते ही यह फिल्म ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है। सिनेमाघरों में पहुंचने के साथ ही यह मूवी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

सर्कस फिल्म को बड़ी प्लानिंग के साथ रोहित शेट्टी ने रिलीज किया था। फिल्म का बिग बॉस 16 सहित कई प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन किया गया। मेकर्स को अनुमान था कि क्रिसमस के मौके पर फिल्म को रिलीज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्रिसमस के बाद न्यू ईयर के मौका भी फिल्म को दोगुनी सफलता मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन ऑनलाइन लीक होने की वजह से फिल्म को नुकसान हो सकता है।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' को कई ऑनलाइन साइट्स पर लीक कर दिया है, वह भी एचडी प्रिंट में। फिल्म को तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) और फिल्मीजिला (Filmyzilla) जैसी वेबसाइट्स पर लीक कर दिया गया है। इस तरह से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि 'सर्कस' के लीक होने की वजह से थिएटर में फिल्म को देखने के लिए लोगों की आवाजाही कम हो सकती है। फिल्म HD से लेकर 1080p और 720p की क्वॉलिटी में उपलब्ध है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इतनी हुई 'सर्कस' की कमाई

'सर्कस' फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज हुई है। यह 2022 की आखिरी फिल्म है। लेकिन इन सारे मौकों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शक जुटा पाने में नाकामयाब रही। पहले दिन फिल्म ने 6-7 करोड़ ही कमाए। जबकि, एडवांस बुकिंग ने फिल्म की कमाई 1.10 करोड़ तक पहुंच गई थी। वहीं, यह फिल्म देशभर में 3200 से अधिक स्क्रीन और लगभग 10,000 शो में व्यापक रूप से रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: Avatar 2 Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई जेम्स कैमरून की अवतार 2, मिनटों में टूट पड़े हजारों लोग

यह भी पढ़ें: Cirkus में काम करके गदगद हुए जैकलीन फर्नांडिज और बादशाह, रोहित शेट्टी के लिए भावुक पोस्ट