Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' ने जमाई अपनी धाक, 39 दिनों में कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म जवान की रफ्तार दुनियाभर में थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन वर्ल्डवाइड ये मूवी 39 दिनों बाद भी करोड़ों का बिजनेस कर रही है। बीते वीकेंड के बाद अब तक किंग खान की जवान ने दुनियाभर में कितने करोड़ की कमाई की यहां देखें पूरे आंकड़ें-

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 16 Oct 2023 06:04 PM (IST)
Hero Image
जवान ने 39 दिनों में दुनियाभर में की इतनी कमाई / फोटो-इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर गजब का बिजनेस कर रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा मूवी में फैंस को पहली बार नयनतारा और किंग खान की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही इस फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन दुनियाभर में तो किंग खान की ये मूवी अपनी धाक जमाकर बैठी है।

39 दिनों बाद भी Jawan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है। हिंदी फिल्मों को मात देने के बाद अब ये फिल्म केजीएफ 2 और एस एस राजामौली की फिल्म RRR को पछाड़ने के पीछे लग गयी है। फिल्म ने 39वें दिन दुनियाभर में टोटल कितना कलेक्शन किया है, यहां पर जानें पूरे आंकड़ें-

वर्ल्डवाइड 'जवान' की तेज है रफ्तार

इंडिया के मुकाबले शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले ही USA और दुबई सहित कई देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई थी। रिलीज को 1 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन किंग खान की 'जवान' की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड इतना हुआ टोटल कलेक्शन

हर दिन ये फिल्म लगभग दुनियाभर में एक्शन ड्रामा फिल्म 4 से 5 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस दुनियाभर में कर रही है। रेड चिलीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 39 दिनों में वर्ल्डवाइड शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान ने टोटल 1138 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-39 

जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल 1138.64 करोड़ रुपए
जवान वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन 6 करोड़-रविवार का कलेक्शन 
जवान ओवरसीज कलेक्शन 383 करोड़ रुपए

ओवरसीज 'जवान' की अब तक हुई इतनी कमाई

जवान ने 14 अक्टूबर तक दुनियाभर में टोटल 1132 करोड़ का बिजनेस किया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिन में ही इस फिल्म ने संडे को लगभग 6 करोड़ का बिजनेस किया है। 1 महीने बाद भी शाह रुख खान-नयनतारा (Nayanthara) की मूवी दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर रही है।

ओवरसीज इस फिल्म का कलेक्शन अब तक 383 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो साल 2023 में रिलीज हुई सभी हिंदी फिल्मों से दोगुना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 39: 'जवान' ने एक बार फिर दी 'गदर 2' को करारी मात, संडे को नोटों की बरसात