Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shraddha Kapoor हैं सोशल मीडिया स्टार लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल, Stree 2 से पहले देखिये उनकी हिस्ट्री

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म में उनकी जोड़ी राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएगी। साल 2010 में तीन पत्ती के साथ श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पूरे करियर में 23 फिल्में करने वालीं श्रद्धा की कितनी फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए चलिए देखते हैं-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Sun, 11 Aug 2024 02:51 PM (IST)
Hero Image
स्त्री 2 से पहले श्रद्धा कपूर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड/ फोटो- Jagran Graphic

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2) के साथ जल्द ही ऑडियंस के बीच लौट रही हैं। उनकी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर खेल-खेल में और वेदा के साथ टक्कर लेने वाली है।

इस मूवी में स्त्री का सामना सिरकटे से होने वाला है, जो बहुत ही निर्दयी है। मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी।

श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग तो सोशल मीडिया पर काफी अच्छी है। उनके इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की लिस्ट दीपिका और आलिया से ज्यादा है, लेकिन इनमें से कई थिएटर तक नहीं आते। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी,ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

'तीन पत्ती' की गुल हुई थी बत्ती

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की थी। इस फिल्म में न तो उनके काम को नोटिस किया गया और न ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर पाई। मूवी ने लाइफटाइम कलेक्शन 7.63 करोड़ का किया था।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Advance Booking: छप्परफाड़ कमाई के साथ होगी 'स्त्री 2' की शुरुआत, एडवांस बुकिंग में ही काटा गदर!

तीन पत्ती के बाद साल 2011 में श्रद्धा कपूर ने लव का द एंड में काम किया, उनकी दूसरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। ये फिल्म महज 5.88 करोड़ रुपए तक ही कमा पाई, मूवी में उनके अपोजिट ताहा शाह मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

आशिकी 2 ने बदली श्रद्धा की किस्मत

श्रद्धा कपूर के लिए जो फिल्म 'मील का पत्थर साबित हुई वह थी आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट 'आशिकी-2', जिसमें उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ने 2013 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 109 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक विलेन, हैदर, उंगली और गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ हिट रहीं और कुछ फ्लॉप।

उनकी फिल्म गोरी तेरे प्यार में ने जहां लाइफटाइम 16 करोड़ के आसपास की कमाई की, तो वहीं एक विलेन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 105.62 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा विशाल भारद्वाज की हैदर भी 85 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही।

100 करोड़ की कमाई करने वाली 9 फिल्में 

आशिकी 2  109 करोड़
एक विलेन 105.62 करोड़ रुपए
एबीसीडी 2 105.74 करोड़ रुपए
बागी 106.03 करोड़ रुपए 
स्त्री 129.90 करोड़ रुपए
साहो 142.95 करोड़ रुपए
छिछोरे 153.09 करोड़ रुपए
बागी-3 137.05 करोड़ रुपए
तू झूठी मैं मक्कार 149.05 करोड़ रुपए

2015 से 2018 के बीच दी चार हिट

श्रद्धा कपूर के करियर का एक समय ऐसा आया जब फिल्म में वह हीरोइन तो थीं, लेकिन मूवी की सफलता का पूरा श्रेय हीरो को मिला। उन्होंने साल 2015 से 2018 के बीच तकरीबन 9 फिल्मों में काम किया, जिसमें एबीसीडी 2, बागी, रॉक ऑन 2, ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, बत्ती गुल मीटर चालू और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में से महज उनकी एबीसीडी 2 ने 105.74, बागी ने 106.03 करोड़, हाफ गर्लफ्रेंड ने 72 से 77 करोड़ और स्त्री ने 129.90 करोड़ का इंडिया में कलेक्शन किया था।

2022 से 2024 में की सिर्फ तीन फिल्में

कोविड के बाद से ही श्रद्धा कपूर फिल्मों में कम नजर आईं। वह पहले जहां साल में दो फिल्में करती थीं, वहीं साल 2022 से 2024 तक उन्होंने महज तीन फिल्मों में काम किया। उनकी तीन फिल्मों की बात करें, उससे पहले 2019 से 2020 तक में भी उनकी फिल्मों की कमाई पर एक नजर डालते हैं।

साल 2019 में उनकी फिल्म साहो ने 142.95, छिछोरे ने 153.09 करोड़ रुपए की कमाई की थी। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी-3' ने इंडिया में 137.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में एक छोटा सा अपीरियंस किया।

2023 में उनकी और रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई, जिसकी कहानी तो कुछ खास नहीं थी, लेकिन फिल्म की कमाई अच्छी हुई। तू झूठी मैं मक्कार ने 149.05 करोड़ तक का बिजनेस किया था।

स्त्री 2 से क्या हैं फैंस की उम्मीदें

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 से उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतरीन बिजनेस किया था, उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले पार्ट के मुकाबले ये फिल्म दोगुना बिजनेस कर सकती है।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शुरुआत में ही 1 करोड़ कमा लिए हैं, जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि मूवी की ओपनिंग डबल डिजिट में हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कुछ बदलाव के साथ रिलीज होगी Stree 2, फिल्म में बदला गया है अहम डायलॉग, सीन पर भी चली कैंची