Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Box Office Day 16: मानने को तैयार नहीं स्त्री! बनी दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

बॉक्स ऑफिस की रानी बन चुकी स्त्री-2 (Stree 2 Movie) हर दिन कमाल कर रही है। फिल्म की रफ्तार हर दिन बढ़ रही है। वहीं आने वाले वीकेंड में आसपास कोई फिल्म ना होने की वजह से फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का भी समय हो चुका है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:15 PM (IST)
Hero Image
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस मामले में इसने बाहुबली 2, जवान, पठान और एनिमल जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

कितना रहा स्त्री 2 का कलेक्शन?

कह सकते हैं कि एक स्त्री आज बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है जिसके सामने बड़े-बड़े एक्टर्स भी फेल हैं। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री के सीक्वल ने 16 दिन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल आज के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 453.60 करोड़ की कमाई कर ली है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन 4.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Friday Re-Release: 'स्त्री 2' के सामने शुक्रवार से 8 पुरानी फिल्मों की चुनौती, कांतारा ने भी ठोकी ताल

टल गई अन्य फिल्मों की रिलीज डेट

फिल्म की कमाई को देखते हुए पिछले दो हफ्तों में कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। सभी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। पहले खबर थी कि साउथ में कमाई के झंडे गाड़ रही चियान विक्रम की फिल्म तंगलान का हिंदी वर्जन इस शुक्रवार (30 अगस्त) इंडियन ऑडियंस के लिए रिलीज होगा लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। इस हिसाब से स्त्री के पास अभी अंक जोड़ने के लिए 1 हफ्ता और है जहां उसकी टक्कर में कोई भी फिल्म दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है।

दूसरे हफ्ते में स्त्री 2 ने 145.80 करोड़ की कमाई की है। यह साल 2018 में आई ओरिजनल फिल्म स्त्री से कई अधिक है। स्त्री ने अपने लाइफटाइम में 129.67 करोड़ की कमाई की थी। अगर स्त्री 2 की तुलना 'पठान' से करें तो यह कमाई के मामले में करीब 59% ज्यादा है। दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान जैसे बड़े एक्टर्स के बावजूद, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में और इसे बरकरार रखने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 15: क्या करके मानेगी ये 'स्त्री'! गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों से भरा खाता