Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Box Office: सबका पत्ता काट गई 'स्त्री', जमकर छाप रही नोट, अब 1000 करोड़ का करेगी कारोबार!

बॉक्स ऑफिस पर हिट की आंधी लेकर आई फिल्म स्त्री 2 की कमाई देख लगता है कि ये रुकने का नाम लेने के मूड में नहीं है। श्रद्धा कपूर के हॉरर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की कॉमेडी से सजी ये फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का चक्काजाम किए हुई है। स्त्री 2 ने 19वें दिन कितना कमाया इसके लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 03 Sep 2024 02:37 PM (IST)
Hero Image
'स्त्री 2' से श्रद्धा कपूर. फोटो क्रेडिट - इंस्टग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 19: हॉरर के साथ-साथ अगर फिल्म में कॉमेडी का भी तड़का हो, तो फिर क्या ही कहना। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' ने सिनेमाघरों में धाक जमा ली है। फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस के साथ आगे बढ़ रही है। 

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के दमदार अभिनय से सजी फिल्म स्त्री 2 ने कम दिनों में ही धुआंधार कलेक्शन के साथ मजबूत पकड़ बना ली। छुट्टी के दिन जहां इस फिल्म को कलेक्शन में फायदा मिला, वहीं वर्किंग डेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन ओवरऑल कलेक्शन में इसने एक बार फिर बाजी मार ली। 

धुआंधार कमाई से 19वें दिन किया इतना कारोबार

स्त्री 2 फिल्म का कलेक्शन रविवार के मुकाबले सोमवार को थोड़ा घटा जरूर है, लेकिन टिकट विंडो पर इसके रुतबे में कमी नहीं आई है। तरण आदर्श द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर इस कलेक्शन को पुराने कलेक्शन में जोड़ दिया जाए, तो यह 509.40 करोड़ से ऊपर जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Yadav क्यों नहीं करते यादव सरनेम का इस्तेमाल? 'स्त्री 2' के 'विक्की' ने बताया नाम के पीछे का सच

13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म

इस आंकड़े के साथ स्त्री 2 फिल्म छठी सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इसी के साथ ये मूवी 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन गई है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यहां तक पहुंचा आकड़ा

स्त्री 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म 593 करोड़ का कारोबार करते हुए 600 करोड़ की तरफ कूच किया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: छप्परफाड़ कमाई से 'स्त्री 2' ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 7 सालों का ये रिकॉर्ड