Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Box Office Day 44: 'स्त्री 2' कहने वाली है बॉक्स ऑफिस को अलविदा? शुक्रवार को औंधे मुंह गिरा कलेक्शन

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 ने एक लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। इंडिया में कमाई के मामले में सिर्फ ये फिल्म जवान से पीछे थी। हालांकि जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 ने आते ही स्त्री-2 का शुक्रवार को सारा खेल बिगाड़ दिया है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Sat, 28 Sep 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर गिरी स्त्री 2 की कमाई/ फोटो- X Account

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में पिछले 44 दिनों से लगी हुई है। 76 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में अपना आतंक फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

श्रद्धा कपूर की ये मूवी जहां एनिमल, पीके, सुल्तान और गदर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ती गई, वहीं अपने साथ रिलीज मूवीज 'खेल-खेल में' और 'वेदा' को कमाई करने का अवसर तक नहीं दिया।

हालांकि, अब लगता है कि देवरा: पार्ट 1 के आने से 'स्त्री-2' को बॉक्स ऑफिस छोड़कर जाना पड़ेगा, क्योंकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई बुरी तरह गिरी है।

'स्त्री 2' की शुक्रवार को बस इतनी हुई कमाई

स्त्री 2 के चक्कर में करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का बॉक्स ऑफिस पर कचूमर निकल गया। फुल ऑन एक्शन फिल्म 'युध्रा' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। हालांकि, अब जूनियर एनटीआर (JR NTR) और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा पार्ट: 1' के आते ही बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का कलेक्शन डगमगाने लगा है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 43: ओटीटी रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'स्त्री' की रफ्तार, फिर हुई करोड़ों में कमाई

तरण आदर्श ने फिल्म के फ्राइडे के आंकड़े भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर कर दिए है। पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर ये मूवी जहां हर दिन डेढ़ और दो करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर रही थी, वहीं शुक्रवार को मूवी सिंगल डे पर सिर्फ 1.09 करोड़ ही कमा पाई है।

stree 2 box office

'जवान' को कुचलने का सपना 'स्त्री-2' का रह जाएगा अधूरा?

स्त्री 2 ने अब तक घेरलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 610 करोड़ तक की कमाई की है। पिछले कुछ दिनों से ये फिल्म जिस तरह से सभी सुपरस्टार्स की फिल्मों को कुचलकर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, उसे देखते हुए लग रहा था कि साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'जवान' को भी ये फिल्म कमाई में पीछे छोड़ देगी। जवान का टोटल कलेक्शन 643 करोड़ के आसपास है।

हालांकि, अब देवरा के आने से जैसे फिल्म का कलेक्शन डाउन हुआ है, उसे देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि स्त्री 2 का ये सपना-सपना ही रह जाएगा। शनिवार और रविवार को अगर फिल्म की कमाई बढ़ती है, फिर तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी, वरना जल्द ही 'स्त्री-2' बॉक्स ऑफिस को अलविदा कह देगी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तांडव मचाने आई स्त्री 2, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज