Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक', ओपनिंग डे पर ही मालामाल हुए 'स्त्री 2' के मेकर्स

Stree 2 Box Office Collection Day 1 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और अब बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने धमाकेदार एंट्री मारी है। आइए जानते हैं कि निर्देशक अमर कौशिक की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Fri, 16 Aug 2024 04:44 PM (IST)
Hero Image
स्त्री 2 ने रच दिया इतिहास (Photo Credit- X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Opening Day Box Office Collection: फिल्ममेकर अमर कौशिक और दिनेश विजान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का मजा देने आ गई है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर बहुचर्चित फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी का फैंस बड़े लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे।

आते ही बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने तहलका मचा दिया है, जिसका अंदाजा आप फिल्म के पहले दिन की कमाई के आधार पर आसानी से लगा सकते हैं। आइए स्त्री 2 की ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को जानते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर चल गया स्त्री 2 का जादू

6 साल बाद स्त्री सिनेमाघरों में लौट आई है और सीक्वल के साथ चंदेरी में सरकटे की आतंकी नई कहानी लेकर आई है। जो फिलहाल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। एडवांस बुकिंग में स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई से ये पहले ही तय गया था कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलेगी और अब हुआ भी ठीक वैसा ही है।

ये भी पढ़ें- Stree 2 Cast Fees: चंदेरी के रक्षक और 'स्त्री' की फीस इत्तु सी! मेकर्स ने पैसों में कर डाली कंजूसी

स्त्री 2 ने रिलीज के पहले दिन 64 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर डाली है। बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनना का टैग अब स्त्री 2 के पास चला गया है। इससे पहले 24 करोड़ के साथ ऋतिक रोशन की फाइटर इस मामले में लीड कर रही थी। हालांकि, स्त्री 2 के कलेक्शन के इन नंबर्स में फेरबदल होने की पूरी आशंका है।

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की इस सॉलिड शुरुआत से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में श्रद्धा कपूर की ये फिल्म और भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ तोड़ती हुई दिखेगी।

चंदेरी में सरकटे का आतंक

स्त्री 2 की कहानी चंदेरी गांव में सरकटे दानव के आतंक पर आधारित है, जो स्त्री के जाने के बाद गांव से मॉर्डन लड़कियों को उठाकर ले जाता है। ताकि सूबे में महिलाओं को लेकर पुरानी प्रथा लौट सके। उसका सामने करने के लिए राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना क्या नया जुगाड़ बिठाते हैं, वो आपको फिल्म देखने पर ही पता लगेगा।

ये भी पढ़ें- कौन हैं भूमि राजगोर जिन्होंने Stree 2 में निभाई चुडै़ल की भूमिका ? फ्लोरा सैनी को किया रिप्लेस