Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Box Office Day 49: गांधी जयंती पर 'स्त्री' की शक्तियां हुईं दोगुनी, 49वें दिन कमाई में बड़ा उलटफेर

Stree 2 Box Office Collection Day 49 सिनेमाघरों में 50 दिनों का लंबा समय पूरा करने की कगार पर खड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी है। गांधी जयंती के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि 49वें दिन स्त्री 2 ने कितना कारोबार किया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:30 AM (IST)
Hero Image
स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (Photo Credit-X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree Box Office Collection Day 49: हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने कमाई के मामले में इतिहास रचा है। रिलीज के 50 दिन पूरे करने की कगार पर खड़ी है स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं हैं। इतने लंबे अंतराल के बाद भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। 

गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर स्त्री 2 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर यूटर्न ले लिया है। आइए जानते हैं कि 49वें दिन निर्देशक अमर कौशिक की इस मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

हॉलिडे पर स्त्री 2 ने जमकर नोट छापे

देवरा की रिलीज के बाद स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर देखने को मिला है। लेकिन 2 अक्टूबर को स्त्री 2 की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के 49वें दिन राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 1.80 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि 48वें दिन की तुलना में दोगुना है। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: 'देवरा' के आगे 'स्त्री 2' ने जमाई धाक, मंगलवार को फिल्म पर जमकर हुई नोटों की वर्षा

49वें दिन किसी भी फिल्म के लिए इतनी कमाई करना बड़ी बात मानी जा रही है। गौर किया जाए स्त्री 2 के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो वह अब 619 करोड़ के आस-पास हो गया है। बता दें कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्त्री 2 बॉलीवुड की सबसे अधिक कारोबार करने वाली दूसरी फिल्म है। इससे आगे शाह रुख खान की जवान 643 करोड़ के साथ टॉप पर काबिज है। 

ओटीटी रिलीज से नहीं पड़ा कमाई पर असर

कुछ दिन पहले स्त्री 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Stree 2 OTT Release) पर रेंट फॉर्मेट में स्ट्रीम किया जाएगा। खास बात ये है कि इसके बाद भी स्त्री 2 की कमाई में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिल रहा है और शानदार तरीके से ये मूवी आगे की तरफ बढ़ रही है। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 46: 'स्त्री-2' के आतंक को नहीं रोक पा रहा है देवरा, 'सरकटे' ने जीती बॉक्स ऑफिस की बाजी