Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Worldwide Collection: चल गया श्रद्धा कपूर की चोटी का जादू, जन्माष्टमी पर स्त्री 2 ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

अमर कौशिक की ब्लॉकबस्टर डायरेक्टोरियल फिल्म स्त्री 2 का टिकट विंडो पर धमाका जारी है। स्त्री की बेटी के रूप में श्रद्धा कपूर और टेलर के रोल में राजकुमार राव की एक्टिंग ने लोगों का दिल छू लिया है। वहीं तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की अदाओं से भरे गाने को भी नहीं भूला जा सकता। फिल्म डोमेस्टिक के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 27 Aug 2024 01:22 PM (IST)
Hero Image
'स्त्री 2' से श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' हर दिन कमाई के मामले में झंडे गाड़ती नजर आ रही है। डोमेस्टिक कलेक्शन में ये मूवी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। सिंगल लैंग्वेज हिंदी में भी 'स्त्री 2' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ये मूवी रफ्तार पकड़े हुई है।

'स्त्री 2' में इस बार सरकटे का आतंक दिखाया गया है, जो चंदेरी की महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। सरकटे का टारगेट वह महिलाएं होती हैं, जो मॉर्डन सोच वाली हैं और जिनकी लाइफस्टाइल भी आधुनिक है। लोगों को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर ये मूवी काफी पसंद आ रही है।

'स्त्री 2' की हुई जबरदस्त कमाई 

अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ये मूवी 550 करोड़ से भी आगे है। मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए हैं, जो इस बात का इशारा कर रहा है कि स्त्री 2 की सफलता अभी थमने का नाम नहीं लेगी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: आमिर खान की मूवी रौंद कर 'स्त्री 2' इस आंकड़े से काटा गदर, अब 1000 करोड़ पर नजर

मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए आंकड़ों के अनुसार, हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' का कलेक्शन 589 करोड़ हो गया है। इसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म आज 600 करोड़ आसानी से पार कर ले जाएगी।

इन फिल्मों को दी टक्कर

स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें धूम 3, वॉर, डंकी, टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हैं और अब इस फिल्म ने 'संजू' और 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, संजू फिल्म ने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जबकि, 'पद्मावत' 571.98 करोड़ का बिजनेस कर पाई।

यह भी पढ़ें: Abhishek Banerjee: श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार को किया कास्ट, Stree से पहले विलेन बनकर मचाया आतंक