Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Worldwide Collection: 'स्त्री 2' पर नहीं रुक रही नोटों की बारिश, दुनियाभर में छाप डाले इतने नोट

अमर कौशिक (Amar Kaushik) के डायरेक्शन में बनी स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म रिलीज के दिन से पॉजिटिव रिस्पांस के साथ धुआंधार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। डोमेस्टिक कलेक्शन में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म एक रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:17 PM (IST)
Hero Image
'स्त्री 2' से श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस ने श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और बाकी स्टार कास्ट के स्टारडम को और बढ़ावा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई ये हॉरर-कॉमेडी मूवी टिकट विंडो पर रुकने का नाम नहीं ले रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने धुआंधार रफ्तार से खूब नोट छापे हैं। 

सिनेमाघरों में छाई 'स्त्री 2'

2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' में चंदेरी गांव में एक महिला भूतनी का आतंक दिखाया गया था, जो सिर्फ मर्दों को ही अपना निशाना बनाती है। जबकि, इस बार सरकटे के आतंक ने चंदेरी की महिलाओं की जिंदगी में तूफान मचा दिया। लेकिन थिएटर में बैठ कर इस फिल्म को देखने गई ऑडियंस को सरकटे का आतंक और उससे निपटने के लिए श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनकी टीम के पैंतरे काफी पसंद आए।

यह भी पढ़ें: All Time TOP 10 Movies में शनिवार को शामिल हो जाएगी Stree 2, कितनी दूर है Number One की मंजिल?

अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल 'स्त्री 2' ने 327 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ओवरसीज कलेक्शन 70 करोड़ तक पहुंच चुका है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म के वर्ल्डवाइड आंकड़ें शेयर किए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं-

इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस 386 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन 70 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 456 करोड़

फिल्म ने शुरुआती 8 दिनों में 308 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, 9वें दिन 'स्त्री 2' के हिस्से में 19.3 करोड़ और जुड़ गए हैं। जिस रफ्तार से मूवी का कलेक्शन आगे बढ़ रहा है, उसे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म इस हफ्ते के अंत तक 500 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन का आंकड़ा टच कर लेगी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 9: सरकटे के आतंक ने 'स्त्री' को बनाया मालामाल, पैसों से भरी मेकर्स की जेब