Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 Worldwide Collection: 'चोटी' के वार से 'स्त्री' तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड! तूफानी कमाई का सिलसिला जारी

साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Collection) बन गई है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में आए 1 महीना से ज्यादा हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तूफान रफ्तार से आगे बढ़ रही स्त्री वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ने की राह पर है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:02 PM (IST)
Hero Image
6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ेगी स्त्री 2। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिक्की प्लीज' से 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है' तक, दमदार कहानी, टैलेंटेड कास्ट, दिल छू लेने वाला गाने और मजेदार डायलॉग्स ने स्त्री (Stree) को ब्लॉकबस्टर बना दिया। 6 साल बाद स्त्री का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 (Stree 2) टॉप दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हो गई है।

सीक्वल में सरकटे के आंतक ने चंदेरी का सुकून छीन लिया था, लेकिन स्त्री ने अपनी ताकत के दम पर उसका सफाया कर दिया। स्त्री सिर्फ फिल्म में सरकटे पर भारी नहीं पड़ी, बल्कि रियल लाइफ में भी इसने बड़े-बड़े मेल सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्त्री 2 का निशाना अब वर्ल्डवाइड में टॉप करना है।

दुनियाभर में चला स्त्री 2 का जादू

14 अगस्त की शाम से सिनेमाघरों में आंतक मचा रही स्त्री 2 ने हाल ही में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके (PK Movie) को पछाड़ दिया था और खुद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, स्त्री 2 ने पांचवें हफ्ते में वर्ल्डवाइड 819.28 करोड़ का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 32: रविवार को फिर 'स्त्री' ने उड़ाया गर्दा, बमफाड़ कमाई से तोड़ दिए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इन फिल्मों को पछाड़ने की तैयारी में स्त्री

स्त्री 2 टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में शुमार संजू, सुल्तान, गदर 2 और पीके को पछाड़ दिया है। अब बारी 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की है। वह सलमान खान, शाह रुख खान, आमिर खान और रणबीर कपूर को शिकस्त देने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

फिल्में वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 दंगल 1968.03 करोड़
2 जवान 1148.32 करोड़
3 पठान 1050.3 करोड़
4 बजरंगी भाईजान 918.18 करोड़
5 एनिमल 917.82 करोड़
6 सीक्रेट सुपरस्टार 875.78 करोड़
7 स्त्री 2 819.28 करोड़
8 पीके 769.89 करोड़
9 गदर 2 691.08 करोड़
10 सुल्तान 614.49 करोड़

यह भी पढ़ें- Stree 2 Worldwide Collection: 'तीनों खान' को पस्त करके मानेगी 'स्त्री'! दुनियाभर में छू लिया ये जादुई आंकड़ा