Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TBMAUJ Box Office Day 12: तेरी बातों में उलझा जिया का मंगल हुआ भारी, 100 करोड़ कमाना भी होगा मुश्किल?

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 12 Collection शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बहुत जोरदार हुई थी लेकिन अब फाइटर की तरह ये फिल्म भी दम तोड़ने लगी है। मंगलवार शाहिद-कृति की फिल्म पर काफी भारी रहा और सिंगल डे पर फिल्म बस इतना कमा पाई-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 21 Feb 2024 08:13 AM (IST)
Hero Image
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का मंगलवार को बुरा हाल / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TBMAUJ Box Office Day 12 Collection: वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। इस रोबोटिक प्रेम कहानी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हुई थी।

शाहिद कपूर-कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री ने पहली बार ही दर्शकों का खूब दिल जीता था। हालांकि, अब धीरे-धीरे जैसे दिन बीत रहे हैं, फाइटर की तरह ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का कलेक्शन डाउन होने लगा है।

सोमवार के बाद फिल्म का मंगलवार को कलेक्शन और भी ज्यादा गिर गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की चलिए जानते हैं-

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर तेरी बातों ने... कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और कृति की रॉम-कॉम फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तो बहुत ही तेजी से पार कर लिया था। सेकंड सन्डे पर भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई थी, लेकिन जैसे ही मंडे आया वैसे ही 6 करोड़ का सिंगल डे पर बिजनेस करने वाली ये फिल्म सीधा 2 करोड़ पर आ पहुंची।

यह भी पढ़ें: TBMAUJ Worldwide Collection: थमने को तैयार नहीं शाहिद-कृति की 'तेरी बातों...', 100 करोड़ के ऊपर पहुंचा बिजनेस

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर वर्किंग डे काफी भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने सिंगल डे पर महज 2.16 करोड़ का बिजनेस किया है, जो सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले कम है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 12 डेज कलेक्शन- 

  • इंडिया टोटल कलेक्शन- 62.61 करोड़ रुपए 
  • मंगलवार सिंगल डे कलेक्शन- 2.16 करोड़ रुपए

अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की जिस तरह से जोरदार शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई थी, उससे हर किसी को यही उम्मीद थी कि ये मूवी जल्द ही इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद अब ये होता मुश्किल नजर आ रहा है। 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति सेनन (Kriti Sanon) और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 62.61 करोड़ का बिजनेस किया है।

अब इस फिल्म के पास 100 करोड़ कमाने के लिए महज 18 दिन और बचे हैं और अगर वर्किंग डेज पर फिल्म का हाल ऐसा रहा, तो इस क्लब में शामिल होना फिल्म का मुश्किल हो सकता है। इस फिल्म के गले की फांस बनने के लिए अजय देवगन आर माधवन स्टारर 'शैतान' आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद-कृति की फिल्म लेकर आई सुनामी, दुनियाभर में 10 दिनों में कर डाला इतना बिजनेस