Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद-कृति की फिल्म ने मारी हाफ सेंचुरी, दुनियाभर में इतनी कमाई से मचाया तहलका

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Collection कबीर सिंह के बाद एक बार फिर से शाहिद कपूर की किस्मत बॉक्स ऑफिस पर चमक चुकी है। उनकी और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी कमाई कर ही रही है लेकिन इसके साथ ही वर्ल्ड वाइड भी इस फिल्म ने तीन दिनों में ही ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
TBMAUJ ने पहले वीकेंड पर मारी हाफ सेंचुरी/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Weekend Box Office: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 9 फरवरी 2024 को ये रॉम-कॉम फिल्म दर्शकों के हवाले हो गयी थी।

समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद इंडिया में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन की फिल्म को थिएटर में भर-भरकर ऑडियंस मिली। जो भी थिएटर से निकल रहा है वह कृति और शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

इंडिया की तरह ही वर्ल्ड वाइड भी फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तीन दिनों के अंदर ही तेरी बातो में ऐसा उलझा जिया ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले वीकेंड की इतनी कमाई

शाहिद कपूर- कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म का सिक्का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड भी चल रहा है। इस मूवी ने पहले दिन पर जहां 20 करोड़ के आसपास का दुनियाभर ने कलेक्शन किया था, तो वहीं अब मूवी ने दो दिन में 34 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। अब तीसरा दिन खत्म होने के साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में अर्धशतक बॉक्स ऑफिस पर जड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: TBMAUJ Box Office Day 3: चल पड़ी शाहिद-कृति की फिल्म, वीकेंड पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की छप्परफाड़ कमाई

मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की तीन दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर कर दिए हैं। शाहिद कपूर-कृति सेनन की इस मूवी ने पहले ही वीकेंड पर 55.10 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है।

ओवरसीज में शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' ने दुनियाभर में रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को 23 करोड़ के आसपास की कमाई की है। ओवरसीज मार्किट में फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ तक का हुआ है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक यूनिक लव स्टोरी है, जिसमें शाहिद कपूर रॉबोट बनी कृति सेनन के इश्क में उलझते हुए नजर आते हैं। अमित जोशी और अराधना साह के निर्देशन में बनी इस रॉम-कॉम में धर्मेंद्र, डिम्पल कपाड़िया और राकेश बेदी समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'TBMAUJ' की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़