Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Golden Globe 2024: सेलेना गोमेज से लेकर एम्मा स्टोन तक, इन स्टार्स के रेड कार्पेट लुक देख थम जाएंगी सांसें

Golden Globe Awards 2024 दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का बीती शाम कैलिफोर्निया में आगाज किया गया। बीते साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि अवॉर्ड जीतने के साथ ही कई हॉलीवुड स्टार्स और सिंगर हैं जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक का रेड कारपेट पर जलवा दिखाया जिसे देखकर फैंस बस देखते ही रह गए।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:03 PM (IST)
Hero Image
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 में सितारों ने रेड कारपेट पर बिखेरा अपना जलवा / फोटो - Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Golden Globes Awards 2024: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 7 जनवरी (भारतीय समय के अनुसार 8 जनवरी) को इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। जिसमें 'बार्बी' की हीरोइन एम स्टोन से लेकर टेलर स्विफ्ट और सेलेना गोमेज जैसे स्टार्स ने अपने शानदार लुक से हर फैन के दिल को धड़का दिया।

इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में हॉलीवुड स्टार्स मार्गोट रॉबी, जेनिफर लॉरेंस सहित सभी स्टार्स की एक झलक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। चलिए रेड कारपेट पर किन सितारों ने अपने लुक और स्टाइल से फैंस का दिल जीता, उन पर डालते हैं एक नजर-

एम्मा स्टोन

द रॉकर और पुअर थिंग्स जैसी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं एम्मा स्टोन ने अपने शानदार लुक से इस शाम की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 के रेड कार्पेट पर एम्मा स्टोन बेज रंग के थाई हाई स्लिट शिमरी गाउन में नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Golden Globes 2024 Nominations List: 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' का रहा दबदबा, यहां देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

अपने इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड के इयररिंग्स कैरी किये और बालों को ओपन रखा। अपने इस लुक में एम्मा बेहद ही शानदार लग रही थीं।

सेलेना गोमेज

सेलेना गोमेज अपनी सिंगिंग से तो हर किसी का दिल जीत ही लेती हैं, लेकिन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में उन्होंने अपने रेड हॉट लुक से हर फैन को दीवाना बना दिया है। सिंगर और एक्ट्रेस कस्टम जियोर्जियो अरमानी प्रिवी रूबी रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

मार्गोट रॉबी

बार्बी एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी भी इस अवॉर्ड नाइट में अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। ब्लैक रंग के गाउन में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अपने शिमरी पिंक गाउन के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा हुआ था, जिसमें वह बेहद ही कातिलाना लग रही थीं।

टेलर स्विफ्ट

सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट ने भी अपने लुक से रेड कारपेट को चमका दिया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 के रेड कारपेट पर शिमरी, लिक्विड एसिड ग्रीन रंग के गाउन में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वह डीप नेक स्ट्रिप गाउन ममे बेहद ही खूबसोरत लग रही थीं।

जेनिफर लॉरेंस

जेनिफर लॉरेंस ने अपने शानदार ब्लैक वेलवेट गाउन से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। सिंपल लुक के साथ उन्होंने इस अवॉर्ड फंक्शन में डायमंड का नेकलेस और हाथ में क्लच कैरी किया।

नताली पोर्टमैन

व्हाइट और शिमरी गाउन में नताली पोर्टमैन डियोर की हैवी ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ मिनिमल ज्वेलरी कैरी की है।

आपको बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 में इन स्टार्स के अलावा मेरिल स्ट्रीप, क्विंटा ब्रूनसन, एले फैनिंग, रचेल ब्रोसनाहन सहित कई और सितारे बेहद ही गॉर्जियस लुक में नजर आए।

यह भी पढ़ें: Golden Globes 2024 Nominations: 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' की रही धूम, यहां देखें कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल