Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Harry Potter फेम डेनियल रेडक्लिफ-एमा वॉटसन पर भड़कीं जेके राउलिंग, ट्रांस राइट्स का सपोर्ट करने पर कही ये बात

साल 2020 में हॉलीवुड में ट्रांसजेंडर राइट्स को लेकर खूब चर्चा हुई। किसी ने ट्रांस राइट्स का सपोर्ट किया तो किसी ने विरोध। हैरी पॉटर स्टार्स डेनियल रेडक्विफ और एमा वॉट्सन भी इस बहस में कूदे और सपोर्ट में पोस्ट कर दिया है। अब चार साल बाद हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 12 Apr 2024 12:33 PM (IST)
Hero Image
डेनियल और एमा को लेकर जेके राउलिंग ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर लेखिका जेके राउलिंग (J.K Rowling) विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। सफल फ्रेंचाइजी हैरी पॉटर (Harry Potter) लिखने वालीं जेके राउलिंग डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन को भी नहीं छोड़ा। ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों पर बोलने के लिए जेके राउलिंग ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही उनकी माफी को भी रिजेक्ट कर दिया है।

जेके राउलिंग उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, राउलिंग ट्रांसजेंडर अधिकारों की बहस में कूद गई हैं। उन्होंने हैरी पॉटर के स्टार्स डेनियल और एमा की जमकर आलोचना की है। उनका ये बयान तब आया, जब एनएचएस द्वारा जारी रिपोर्ट में जेंडर वेरियंड यूथ के लिए देखभाल के मानकों की आलोचना की गई थी।

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक में बताया गया है कि ट्रांस राइट्स को लेकर जो रिपोर्ट बनाई गई है, उसका आधार ट्रांस राइट्स के आने वाले परिणामों पर है। ऐसे में जिन लोगों ने बिना परिणाम जाने अधिकारों का समर्थन करने आगे आए, उन पर लेखिका ने तंज कसा है।

डेनियल-एमा पर भड़कीं जेके राउलिंग

जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई। जेके राउलिंग रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। तब एक यूजर ने कहा कि डेनियल और एमा को ट्रांसजेंडर राइट्स का सपोर्ट करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर राउलिंग ने अपने बयान में डेनियल और एमा को जमकर लताड़ लगाई।

harry potter writer jk rowling

उन्होंने लिखा, "सेफ नहीं, मुझे डर है। ऐसे सेलिब्रिटीज जो महिलाओं के मेहनत से कमाए अधिकारों को खत्म करने के लिए एकजुट हुए और जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल माइनर्स के ट्रांसिशन के लिए किया है, उन्हें एकल यौन स्पेस में यकीन करने वालीं ट्रॉमटाइज ट्रांसजेंडर्स और कमजोर महिलाओं के लिए अपनी माफी को सुरक्षित रख सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra ने साइन किया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, यूजर्स बोले-ऑस्कर लेकर ही मानेंगी

डेनियल-एमा ने ट्रांस राइट्स का किया था सपोर्ट

जब ट्रांसजेंडर राइट्स की चर्चा शुरू हुई थी तो इस बहस में डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन भी कूदे थे। साल 2020 में दोनों ने खुलकर ट्रांस राइट्स का सपोर्ट किया था। डेनियल ने कहा था, "ट्रांसजेंडर महिलाएं, महिलाएं हैं।" वहीं, एमा वॉटसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था, "ट्रांस लोग वही हैं जो वे कहते हैं कि वे हैं।"

यह भी पढ़ें- Titanic में जिस दरवाजे से बची थी 'रोज' की जान, वो 5 करोड़ में हुआ नीलाम, इतने में बिकी Kate Winslet की ड्रेस