Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म Joker 2, प्रीमियर पर 'हार्ले' उर्फ Lady Gaga और 'जोकर' का दिखा जलवा

वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने एलान किया था कि मोस्ट अवेटेड सीक्वल जोकर फोली ए ड्यूक्सको भारत में दो दिन पहले रिलीज किया जाएगा। फिल्म आज यानी 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में आया था।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 02 Oct 2024 02:05 PM (IST)
Hero Image
जोकर के प्रीमियर पर लेडी गागा और जोकिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस अमेरिकन सिंगर लेडी गागा दुनियाभर में अपने गानों के लिए पॉपलर हैं। इसके अलावा उन्हें अपने फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस को जोकर: फोली ए ड्यूक्स (Joker 2) के प्रीमियर पर देखा गया। इस दौरान वो अपने को-स्टार जोकिन फीनिक्स के साथ नजर आईं।

बता दें कि लेडी गागा जोकर 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जोकर के किरदार में जोकिन फीनिक्स होंगे जबकि गागा हार्ले के रोल में नजर आएंगी। जोकर: फोली ए ड्यूक्स साल 2019 में आई क्राइम ड्रामा फिल्म जोकर का सीक्वल है जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जोकिन फीनिक्स ने इस फिल्म में आर्थर फ्लेक का किरदार निभाया था जिसके लिए उनको बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। अब सीक्वल में लेडी गागा के जुड़ जाने से फैंस को कुछ बेहतरीन म्यूजिक भी सुनने को मिल सकता है।

एक झलक पाने के लिए बेताब हुए फैंस

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हाल ही में वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रखा गया था। उन्होंने ब्लैक कलर की वेलवेट ड्रेस पेयर पहनी हुई थी। इस दौरान लेडी गागा को फैंस के साथ सेल्फी लेते और उन्हें ऑटोग्राफ देते देखा गया। प्रीमियर टीसीएल चाइनीज थिएटर में हुआ और लेडी गागा की एक झलक पाने के लिए फैंस सड़कों पर कतार में खड़े थे। जोकर: फोली ए ड्यूक्स का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है।

यह भी पढ़ें: Joker 2 India Release: भारत में दो दिन पहले आ जाएगा 'जोकर', नये पोस्टर्स के साथ जारी हुई रिलीज डेट

भारत में कब होगी रिलीज

इसी साल अप्रैल के महीने में लेडी गागा ने माइकल पोलांस्की संग सगाई रचाई थी जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। ये फिल्म दुनियाभर में 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी लेकिन भारत में इसे दो दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है। दरअसल 2 अक्टूबर को भारत में महात्मा गांधी जयंती मनाई जाती है जोकि नेशनल हॉलीडे है। इस हिसाब से सिनेमाघरों में भीड़ देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Joker- Folie a Deux Trailer: सबको हंसाने वाले 'जोकर' के फिर खुलेंगे राज, इस बार फिनिक्स और लेडी गागा होंगे साथ