Move to Jagran APP

एक्स मंगेतर के साथ कानूनी विवाद की वजह से परेशान थे Liam Payne, माया हेनरी ने लगाए थे गंभीर आरोप

14 साल की उम्र में द एक्स फैक्टर की पांचवी सीरीज के लिए ऑडिशन देने वाले लियम पेन का बीते दिन निधन हो गया। वह पॉप बैंड वन डायरेक्शन के मुख्य मेंबर में से एक थे। अपने गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लियम काफी चर्चा में रहे। मौत से एक हफ्ते पहले ही उनकी एक्स मंगेतर ने उन पर कई आरोप लगाए थे।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 17 Oct 2024 01:59 PM (IST)
Hero Image
लियम पेन का एक्स मंगेतर के साथ चल रहा था विवाद/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लिश सिंगर और पॉप बैंड 'वन डायरेक्शन' के मेंबर लियम पेन का 16 अक्टूबर को निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मौत ब्यूनस आयर्स के एक होटल के तीसरी मर्जी से गिरने की वजह से हुई। 31 साल के लियम पेन पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। उनके और उनकी एक्स मंगेतर माया हेनरी के बीच कानूनी विवाद चल रहा था। क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं:

माया हेनरी ने लियम पेन पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

पीपल मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में लियम पेन के करीबी सूत्र ने बताया था कि पिछले काफी समय से हेनरी के साथ चल रहे लीगल इशू की वजह से काफी परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में लियम पेन ने टेक्सस बेस्ड मॉडल और ऑथर माया हेनरी से इंगेजमेंट की थी, लेकिन साल 2022 में इस कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

यह भी पढ़ें: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर पॉप बैंड 'One Direction' के सिंगर Liam Payne की मौत

हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों के बीच की टेंशन खत्म नहीं हुआ था। मौत से एक हफ्ते पहले ही हेनरी ने लियम पर यह आरोप लगाया था कि वह उनसे लगातार कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

लियम पेन और माया हेनरी- इंस्टाग्राम पोस्ट

इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि 6 अक्तूबर को माया हेनरी ने टिकटॉक पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्हें 'वन डायरेक्शन' के फैन्स को टैग करते हुए बताया था कि लियम उन्हें लगातार मैसेज कर रहे हैं।

लियम पेन - Instagram Post

लियम पेन के बर्ताव पर भी उठाए थे सवाल

माया हेनरी ने अपनी पोस्ट में उनके बर्ताव को लेकर भी काफी कुछ कहा था। उन्होंने लिखा था,

"हमेशा अलग-अलग नंबर से फोन करना, जिससे मुझे ये पता नहीं चले कि ये कब और कहां से आ रहा है। वह मुझे ईमेल भी भेजता था। उसने सिर्फ मुझ तक ही पहुंचने की कोशिश नहीं की, बल्कि मेरी मां को भी काफी फोन किये हैं। क्या ये नॉर्मल बर्ताव है? 

हेनरी ने कथित तौर पर ये भी कहा है कि पेन ने वन डायरेक्शन के फैंस को उनके खिलाफ भड़काया है। आपको बता दें कि लियम पेन की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी एक्स मंगेतर को उनके फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चौथी शादी भी टूटने पर Jennifer Lopez ने भगवान को कहा शुक्रिया, बोलीं- नहीं है कोई गम