Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कब और कैसे हुई Oscar की शुरुआत, इस तरह पड़ा था अकादमी अवॉर्ड का नाम 'ऑस्कर'

कुछ ही दिनों में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है। हर कोई इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस अवॉर्ड का इतिहास क्या है और क्यों अकादमी पुरस्कारों की ट्रॉफी को ऑस्कर क्यों कहा जाता है।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:45 PM (IST)
Hero Image
क्या है ऑस्कर अवॉर्ड्स का इतिहास (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन इस बार कैलिफॉर्निया के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। कल यानी 10 मार्च की रात को अमेरिका में 96वें अकादमी अवॉर्ड विनर्स की घोषणा होने वाली है। ऐसे में अब हर किसी की निगाहें बस इस अवॉर्ड शो पर ही टिकी होंगी।

अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड को हर साल सिनेमा में अपना योगदान देने वालों को अमेरिका की अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अकादमी पुरस्कारों की ट्रॉफी को ऑस्कर क्यों कहा जाता है और इसकी ट्रॉफी कैसी बनी। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें: Oscar Awards: 2014 की वो फेमस सेल्फी, जिसके बाद बर्बाद हुए थे कई करियर, एक पर लगा था हैरासमेंट का केस

क्या है ऑस्कर अवॉर्ड्स का इतिहास

साल 1927 में एमजीएम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर और अन्य लोगों ने मिलकर फिल्म इंडस्ट्री को फायदा पहुंचाने के लिए एक संगठन बनाने पर विचार किया। इसके बाद जनवरी 1927 में लॉस एंजिल्स के एंबेसेडर होटल में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। इस डिनर पार्टी में कुल 36 लोगों ने हिस्सा लिया, जहां संगठन बनाने के प्रस्ताव पर बातचीत हुई।

डिनर पार्टी में सभी लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर मार्च में डगलस फेयरबैंक्स की अध्यक्षता में उस संगठन के पदाधिकारी चुने गए। इसके बाद मई में इस अकादमी को राज्य ने एक एनजीओ के तौर पर अनुमति दी। इस संगठन में सबसे पहले एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और टेक्नीशियन्स की ब्रांच बनाई गई।

कैसे बनी ऑस्कर की ट्रॉफी

साल 1927 में अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर अवॉर्ड ट्रॉफी के लिए कई कलाकारों से उनके डिजाइन्स पेश करने को कहा था, जिसके बाद मूर्तिकार जॉर्ज स्टैनली की बनाई हुई डिजाइन को पसंद किया गया। यह ट्रॉफी धातु से बनी होती है। वहीं, मूर्ति पर गोल्ड की लेयर रहती है। बता दें कि ऑस्कर ट्रॉफी 13.5 इंच लंबी और इसका वजन 8.5 पाउंड यानी 3.85 किलो होता है।

कैसे पड़ा अवॉर्ड का नाम ऑस्कर

आज दुनिया भर में लोग इस अवॉर्ड को ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से जानते हैं, लेकिन इसका असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है। इस अवॉर्ड शो का आयोजन सबसे पहले 16 मई, 1929 में किया था। ऑस्कर के पहले समारोह को अमेरिका के एक होटल में आयोजित किया गया था, जो सिर्फ 15 मिनट तक ही चला था।

अकादमी लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को अकादमी पुरस्कार ट्रॉफी का नाम 'ऑस्कर' रखने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसका नाम 'ऑस्कर' इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें ट्रॉफी उनके अंकल ऑस्कर जैसी लगी थी।

यह भी पढ़ें: Oscar 2024: हॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार्स में बेस्ट एक्टर की रेस, एक की फिल्म तो 13 कैटेगरी में नॉमिनेट?