Move to Jagran APP

Oscars 2024 Winners List: Oppenheimer को 7 ऑस्कर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर, Cillian Murphy बेस्ट एक्टर

Oscars 2024 के विनर्स की अनाउंसमेंट होने जा रही है। 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। इस साल नॉमिनेशन में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर का जलवा है। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा पुअर थिंग्स और बार्बी जैसी फिल्मों के भी ऑस्कर मिलने की संभावना है। देखिए पूरी लिस्ट।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 11 Mar 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
ऑस्कर 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट देखिए यहां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscars 2024 Winners Live Update: एकेडमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स समारोह में से एक है। हर एक सितारे को ऑस्कर जीतने का सपना होता है। 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए, जो देश में 11 मार्च सुबह 4 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हुए। 

ऑस्कर को जिमी किमेल ने होस्ट किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स तीन राउंड में विजेताओं की घोषणा की गई। पहले राउंड में मिशेल फीफर, जैंडेया, निकोलस केज, अल पचिनो, महेरशला अली, ब्रेंडन फ्रेजर, जेमी ली कर्टिस, मैथ्यू मैक्कनौगी, जेसिका लांग, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल प्रेजेंटर्स रहे।

दूसरे राउंड में क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, रेगिना किंग, जेनिफर लॉरेंस, रीटा मॉरिनो, जॉन मुली प्रेजेंटर्स बने। वहीं, एमिली ब्लंट, सिंथिया एरियो, अमेरिका फेरारा, रायन गॉसलिंग, एरियाना ग्रांड, बेन किंग्सले ने तीसरे राउंड के अवॉर्ड्स दिये।

ओपेनहाइमर को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

इस बार नॉमिनेशन में सबसे ज्यादा जलवे ओपेनहाइमर के हैं। किलियन मर्फी स्टारर फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। पुअर थिंग्स को 11 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा बार्बी और किलर्स ऑफ द फ्लावर मून समेत कई फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। भारतीय मूल की कैनेडियन फिल्ममेकर निशा पाहुजा की टू किल ए टाइगर ऑस्कर में नॉमिनी है।

सभी सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। ओपेनहाइमर स्टार किलियन मर्फी से ड्यून 2 की जेंडाया तक ने अपने स्टनिंग लुक से रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया है।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

विनर- द जोन ऑफ इंट्रेस्ट, यूके

  • परफेक्ट डेज, जापान
  • सोसाइटी ऑफ द स्नो, स्पेन
  • द टीचर्स लाउंज, जर्मनी
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट, यूके

बेस्ट पिक्चर

विनर- ओपेनहाइमर

  • ओपेनहाइमर
  • अमेरिकन फिक्शन
  • एनॉटमी ऑफ अ फॉल
  • बार्बी
  • द होल्डोवर्स
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • मैस्ट्रो
  • पास्ट लाइव्स
  • पुअर थिंग्स
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

बेस्ट डायरेक्टर

विनर- क्रिस्टोफर नोलन- ओपेनहाइमर

  • जस्टिन ट्रीट- एनॉटमी ऑफ ए फॉल
  • मार्टिन स्कॉर्सेसी- किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • क्रिस्टोफर नोलन- ओपेनहाइमर
  • यॉर्गोस लेंथीमॉस- पुअर थिंग्स
  • जोनाथन ग्लैजर- द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

Christopher Nolan Oscar for oppenheimer

बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल

विनर- एम्मा स्टोन- पुअर थिंग्स

  • एनेट्टे वेनिंग- नायाड
  • लिली ग्लैडस्टोन-किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • सैंड्रा हुलर- एनॉटमी ऑफ ए फॉल
  • कैरी मुलीगन- मैस्ट्रो
  • एम्मा स्टोन- पुअर थिंग्स

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल

विनर- किलियन मर्फी- ओपेनहाइमर

  • किलियन मर्फी- ओपेनहाइमर
  • बार्डली कूपर- मैस्ट्रो
  • कोलमैन डोमैनिगो- रस्टिन
  • पॉल जिआमट्टी- द होल्डोवर्स
  • जैफरी राइट-अमेरिकन फिक्शन

Cillian Murphy

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल

विनर- रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर)

  • स्टर्लिंग के ब्राउन (अमेरिकन फिक्शन)
  • रॉबर्ट डीनीरो (किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून)
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर)
  • रायन गोसलिंग (बार्बी)
  • मार्क रफेलो (पुअर थिंग्स)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल

विनर- डावाइन जॉय रेंडॉल्फ (द होल्डोवर्स)

  • एमिली ब्लंट (ओपेनहाइमर)
  • डैनियल ब्रुक्स (द कलर पर्पल)
  • अमेरिका फेरेरा (बार्बी)
  • जॉडी फोस्टर (नायाड)
  • डावाइन जॉय रेंडॉल्फ (द होल्डोवर्स)

Davine Joy Randolf

बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म

विनर- 20 डेज इन मेरियुपोल

  • बोबी वाइन- द पीपुल्स प्रेसीडेंट
  • टू किल अ टाइगर
  • द एटरनल मेमोरी
  • फोर डॉटर्स
  • 20 डेज इन मेरियुपोल

बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म

विनर- द लास्ट रिपेयर शॉप

  • द एबीसीज ऑफ बुक बैनिंग
  • द बारबर ऑफ द लिटिल रॉक
  • आइलैंड इन बिटवीन
  • द लास्ट रिपेयर शॉप
  • नाय नाय एंड वाय पो

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

विनर- पुअर थिंग्स- होली वेडिंग्टन

  • बार्बी- जैकलीन डुरान
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून- जैकलीन वेस्ट
  • नैपोलियन- जेंटी येट्स, डेव क्रॉसमैन
  • ओपेनहाइमर- एलेन मिरोजनिक
  • पुअर थिंग्स- होली वेडिंग्टन

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

विनर- वॉर इज ओवर- इंस्पायर्ड बाई द म्यूजिक ऑफ जॉन एंड योको

  • लेटर टू अ पिग
  • नाइनटी फाइव सेंसेज
  • आवर यूनिफॉर्म
  • पैचीडर्मी
  • वॉर इज ओवर- इंस्पायर्ड बाई द म्यूजिक ऑफ जॉन एंड योको

बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले

विनर- अमेरिकन फिक्शन

  • अमेरिकन फिक्शन
  • बार्बी
  • ओपेनहाइमर
  • पुअर थिंग्स
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले

विनर- एनॉटमी ऑफ अ फॉल

  • एनॉटमी ऑफ अ फॉल
  • द होल्डोवर्स
  • मैस्ट्रो
  • मे डिसेम्बरॉ
  • पास्ट लाइव्सॉ

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

विनर- व्हॉट वाज आइ मेड फॉर- बार्बी

  • द फायर इनसाइड- फ्लेमिन हॉट
  • आइ जस्ट केन- बार्बी
  • इन नेवर वेंट अवे- अमेरिकन सिम्फनी
  • WAHZHAZHE- किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • व्हॉट वाज आइ मेड फॉर- बार्बी

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग स्कोर

विनर- ओपेनहाइमर

  • अमेरिकन फिक्शन
  • इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • ओपेनहाइमर
  • पुअर थिंग्स

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म

विनर- द ब्वॉय एंड द हेरोन

  • द ब्वॉय एंड द हेरोन
  • एलिमेंटल
  • निमोना
  • रोबो ड्रीम्स
  • स्पाइडरमैन- एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स

यह भी पढ़ें- किसी ने मांगी माफी, तो किसी ने दूसरे सितारों के बांधे तारीफों के पुल, Oscar Awards की ये स्पीचेस रहीं सुर्खियों में

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

विनर- पुअर थिंग्स

  • बार्बी
  • ओपेनहाइमर
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • नैपोलियन
  • पुअर थिंग्स

बेस्ट फिल्म एडिटिंग

विनर- ओपेनहाइमर

  • एनॉटमी ऑफ अ फॉल
  • द होल्डोवर्स
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • ओपेनहाइमर
  • पुअर थिंग्स

बेस्ट साउंड

विनर- द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

  • द क्रिएटर
  • मैस्ट्रो
  • मिशन इम्पोसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट-1
  • ओपेनहाइमर
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

विनर- गॉडजिला माइनस वन

  • द क्रिएटर
  • गॉडजिला माइनस वन
  • गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
  • मिशन इम्पोसिबल- डेड रेकनिंग- पार्ट वन
  • नैपोलियन

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

विनर- ओपेनहाइमर

  • एल कोन्डे
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • मैस्ट्रो
  • ओपेनहाइमर
  • पुअर थिंग्स

बेस्ट हेयर एंड मेकअप

विनर- पुअर थिंग्स

  • गोल्डा
  • माएस्ट्रो
  • ओपेनहाइमर
  • सोसाइटी ऑफ द स्नो

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

विनर- द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

  • द आफ्टर
  • इनविंसिबल
  • नाइट ऑफ फॉर्चून
  • रेड, व्हाइड एंड ब्लू
  • द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

यह भी पढ़ें- Oscar 2024: एमिली ब्लंट से लेकर एमेरिका फरेरा तक, ऑस्कर अवॉर्ड्स में पहली बार ताल ठोक रहे ये सेलिब्रिटीज