Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बहन सबा की विदाई में फूट-फूटकर रोए एक्टर शोएब इब्राहिम, सामने आया इमोशनल वीडियो

टीवी के जाने माने एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। इसी बीच शोएब इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है जिसमे एक्टर बहन की विदाई पर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:55 AM (IST)
Hero Image
shoaib ibrahim, saba ibrahim vidai, Dipika Kakar

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shoaib Ibrahim Video: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सबा की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने अपनी बहन की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्री-वेडिंग से लेकर  निकाह समेत सभी फंक्शन में खूब धमाल किया, लेकिन बहन को विदाई पर एक्टर फूट-फूटकर रोने लगे।  

सबा की विदाई पर रोए दीपिका और दीपिका

इस वीडियो में शोएब और दीपिका सबा को पकड़े वेडिंग वेन्यू से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं और उन तीनों की आंखें नम है। सभी को रोते हुए देखा जा रहा है। जो एक-दूसरे के लिए उनके प्यार को साबित करता है। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शोएब अपनी बहन का माथा चूमते दिख रहे हैं। इसके बाद गाड़ी का सीन दिखाया जाता है, जिसमें सबा अपने आंसू पोंछती हैं। शोएब खिड़की के बाहर से उनको पकड़े दिखाई देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM (صباء) (@saba_ka_jahaan)

फैंस ने बोले- दुनिया का सबसे अच्छा भाई

इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, दुनिया का सबसे अच्छा भाई। वहीं कुछ लोगों ने दीपिका कक्कड़ की भी तारीफ की है और उन्हें बेस्ट भाभी बताया है। एक ने लिखा-  भाई, भाभी ने अम्मी, अब्बू की तरफ फर्ज निभाया है। बता दें 6 नवंबर 2022 को सबा  और खालिद नियाज ने निकाह किया था।

इस मौके पर सबा ने एक हैवी वर्क वाले व्हाइट अनारकली सूट में नजर आई, जिसपर उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसपर गोल्डन दुपट्टे ओढ़ा था, जिसमे वह वाकई बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सबा के दूल्हे राजा खालिद नियाज ने आइवरी कलर की शेरवानी में नजर आए।


View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

यह भी पढ़ें-  Kantara Box Office Collection: 'कंतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, ताबड़तोड़ हो रही है कमाई