Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Adnaan Shaikh की बहन का चौंकाने वाला खुलासा! आयशा शेख नहीं रिद्धि जाधव है बीवी का नाम, धर्म बदलकर की शादी

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) फेम अदनान शेख एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। मुसीबत है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले दिनों इंफ्लूएंसर ने आयशा नाम की लड़की से शादी की थी। इस बीच अदनान की बहन ने उनके ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया और FIR दर्ज करवाई। अब उन्होंने उनकी पत्नी को लेकर भी एक खुलासा किया।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 02 Oct 2024 07:53 AM (IST)
Hero Image
अदनान शेख की बीवी का असली चेहरा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर अदनान शेख अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख को अपना हमसफर चुना। हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद एक पारिवारिक मामला सामने आया जब अदनान की बहन ने उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

रिद्धि जाधव है असली नाम

पिछले दिनों उनकी बहन इफत ने उन पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। इफत ने अब केवल अदनान पर उन शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया, बल्कि बिग बॉस ओटीटी 3 फेम पर कुछ और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी आयशा एक हिंदू है जिसका नाम रिद्धि जाधव है।

यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh की शादी का वीडियो आया सामने, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा को दुल्हन बनाने की चेहरे पर दिखी खुशी

मास्क लगाए हुए थीं आयशा

बहन का कहना है कि अदनान से शादी करने के लिए उसने इस्लाम धर्म कुबूल किया और रिद्धि से आयशा बन गई। एक तरफ जहां अदनान ने पैपराजी को सख्त निर्देश दिया था कि वो शादी में उनकी बीवी का चेहरा रिवील नहीं होने देंगे। शादी में पूरा टाइम आयशा मास्क पहने हुए देखी गईं। वहीं अब अदनान की बहन इफत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयशा जिन्हें वो रिद्धि बता रही हैं उनकी रियल फोटोज शेयर की हैं।

वहीं 'टेली ग्लैम' नाम के इंस्टा पेज ने अदनान के साथ उनकी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है जिसमें अदनान एक वीडियो डिलीट करने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही दुबई से उनकी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की गई है। 

बहन का कहना है कि उन्होंने नवंबर में ही आयशा संग गुपचुप शादी कर ली थी और फिर दुबई गए थे। इन खबरों में कितनी सच्चाई है हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद बढ़ गई Adnaan Shaikh की मुसीबत? बहन ने लगाया संगीन आरोप, दर्ज हुई FIR