Move to Jagran APP

नई नवेली दुल्हन संग उमराह के लिए निकले Adnaan Shaikh, बुर्के में दिखीं आयशा

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) फेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) शादी के बाद से ही विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। अदनान की बहन ने उनके ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। अब शादी के बाद एक्टर पहली बार पब्लिक में नजर आए। दोनों की पोशाक देखकर ऐसा लग रहा है इंफ्लूएंसर उमराह पर जा रहे हैं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 16 Oct 2024 06:14 PM (IST)
Hero Image
अपनी पत्नी आयशा के साथ अदनान शेख

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। शादी में उनकी पत्नी आयशा ने मास्क लगाया हुआ था जिसके बाद से ये विवाद और भी गहरा गया। अदनान की खुद की बहन ने ये दावा किया कि उनकी पत्नी हिंदू है और उन्होंने धर्म बदलकर शादी की है।

उमराह करने जा रहे अदनान

हालांकि अदनान ने इन सभी बातों से इनकार किया और कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अब शादी के बाद बुधवार को अदनान को पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी के साथ देखा गया। इस दौरान आयशा सफेद कलर के बुर्के में नजर आईं। दोनों ही लोगों ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी, जिसे देखकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो उमराह करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh की बहन का चौंकाने वाला खुलासा! आयशा शेख नहीं रिद्धि जाधव है बीवी का नाम, धर्म बदलकर की शादी

अदनान और आयशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों डिपार्चर गेट पर थे जहां उनके परिवार और फेंडस उन्हें गुडबॉय कहने के लिए आए थे।

अदनान ने दी थी सफाई

आयशा को मास्क में रखने की बात पर रिएक्ट करते हुए अदनान ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा था, “मैं उसे पर्दे में रखना चाहता हूं। मैं अपनी पत्नी को अन्य लोगों की तरह सोशल मीडिया पर कंटेंट के तौर पर यूज करना नहीं चाहता। मैं अपनी लव लाइफ को निजी रखना चाहता था, क्योंकि नजर लग जाती है और नजर बहुत बुरी चीज है। मुझे इसके आसपास होने वाली ट्रोलिंग की परवाह नहीं है।

वहीं पिछले दिनों अदनान की बहन इफत ने उन पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। इफत ने कहा था कि अदनान ने उन पर शारीरिक हमला किया था। वहीं अदनान ने अपनी सफाई में कहा कि उनकी बहन अपने ससुर के कहने पर ये सब कर रही है क्योंकि वो लोग शादी में एक फ्लैट चाहते थे जोकि मैंने उन्हें नहीं दिया। वो बदला लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मेरी बहन के ससुराल वाले चाहते थे कि मेरी शादी उसकी ननद से हो जाए लेकिन मैं आयशा से प्यार करता था तो मैंने इसके लिए मना कर दिया। इसी वजह से वो नाराज हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी दुल्हन को इस वजह से पर्दे में रखना चाहते हैं Adnan Shaikh, बहन के आरोपों पर बोले - 'उसे बदला लेना है'