Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sunny Arya Video: शो से बाहर आने के बाद तहलका उर्फ सनी आर्या ने यूं मनाया जश्न, आपने देखा क्या वीडियो

Bigg Boss 17 Sunny Arya ‘बिग बॉस 17’ से तहलका उर्फ सनी आर्या (Sunny Arya) बाहर हो गए हैं। वह जनता के कम वोट के कारण नहीं बल्कि बिग बॉस के कहने पर शो से एविक्ट हुए हैं। बाहर आने के बाद तहलका अपने परिवार से मिले और बेहद खुश हुए। सनी के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 03 Dec 2023 09:50 AM (IST)
Hero Image
सनी आर्या बिग बॉस 17 (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Sunny Arya: शनिवार को ‘बिग बॉस 17’ से तहलका उर्फ सनी आर्या (Sunny Arya) बाहर हो गए हैं। सनी के घर से बेघर होने का कारण है कि उन्होंने बिग बॉस हाउस के अहम नियम का उल्लंघन किया था।

उन्होंने अभिषेक के साथ हाथापाई की थी, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर कर दिया। वहीं अब सनी देर रात अपने परिवार वालों से मिले, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी, इस सीजन की ट्रॉफी जीतने की भी पूरी है दावेदारी

बिग बॉस से बाहर आकर परिवार से मिले सनी

डेढ़ महीने का वक्त ‘बिग बॉस 17’ में बिताने के बाद सनी आर्या शो से बाहर हुए। वह जनता के कम वोट के कारण नहीं, बल्कि बिग बॉस के कहने पर शो से एविक्ट हुए हैं। बाहर आने के बाद तहलका अपने परिवार से मिले और बेहद खुश हुए।

अरुण संग दोस्ती की दे रहे हैं मिसाल

वीडियो में सनी अपने और अरुण के पोस्ट के सामने डांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान उनकी पति, बेटी और कुछ अन्य  लोग भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन पर लिखा है जय और वीरू की जोड़ी। अरुण भाई तेरे लिए को जान भी हाजीर है। इस वीडियो पर फैंस दोनों की दोस्ती की खूब मिसाल दे रहे हैं। हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Aryaa (@tehelkaprank)

वरुण का हुई रो-रोकर बुरा हाल

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 से बाहर आए तहलका ने बताया घर के अंदर का हाल, शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स पर तोड़ी चुप्पी

सनी आर्या के शो से बाहर आने पर उनके बेस्ट फ्रेंड अरुण फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कैमरे के सामने अपने हाथ जोड़े और बिग बॉस से गुजारिश करते है कि इसको घर से बेघर न करे। वह बार-बार कहते नजर आए कि बिग बॉस प्लीज मेरे भाई को एक आखिरी मौका दे दो, लेकिन बिग बॉस ने उनकी एक न सुनी और घर का दरवाजा खोला गया और वह बाहर आ गए।