Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deepika Padukone के बाद अब टीवी एक्टर के घर आएगा नन्हा मेहमान, रणवीर सिंह-सुशांत से जुड़ा है कनेक्शन

बॉलीवुड और टीवी में इन दिनों खुशियों का माहौल है। बीते दिन ही दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उनकी बेटी के जन्म के साथ ही अब टेलीविजन के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता एक्टर ने खुशखबरी सुना दी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी एक खास पोस्ट के साथ शेयर की है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 09 Sep 2024 02:26 PM (IST)
Hero Image
रणवीर सिंह के ऑनस्क्रीन दोस्त बनने वाले हैं पिता/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सितारे एक के बाद एक खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर रहे हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जहां जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं, वहीं बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिन प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

इन दोनों के अलावा अब हाल ही में टेलीविजन का एक और पॉपुलर कपल अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

टीवी के मशहूर अभिनेता पुरु छिब्बर ने हाल ही में खास अंदाज में पत्नी रोशनी बांठिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की है। पवित्र रिश्ता एक्टर ने ताजा खबर के साथ जल्द पिता बनने की जानकारी फैंस को दी।

जल्द माता-पिता बनने वाले हैं पुरु-रोशनी

खोटे सिक्के, रिपोर्टर और दो दिल बंधे एक डोरी से जैसे सीरियल में अपने किरदारों के साथ फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता पुरु छिब्बर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पुरु अपनी पत्नी रोशनी के साथ ट्विन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने हाथ में अखबार पकड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दुल्हनिया बनीं 'पवित्र रिश्ता' की 'ओवी', ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी, देखिए Shruti Kanwar की वेडिंग फोटोज

रोशनी छिब्बर ने हाथों में जो अखबार पकड़ा है, उसकी हेडलाइन है 'वेलकम लिटिल वन', वहीं पुरु ने हाथ में जो अखबार लिया है उस पर लिखा है 'बेबी कमिंग सून'। इंस्टाग्राम रील को शेयर करते हुए इस कपल ने कैप्शन में लिखा, "आने वाली ताजा खबर" इंग्लिश में..बेबी ऑन बोर्ड"। इस खुशखबरी को सुनने के बाद पुरु और रोशनी के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by पुरू (@puruchibber)

रणवीर सिंह के साथ फिल्म में किया था काम

आपको बता दें कि साल 2011 में पुरु ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'खोटे सिक्के' से की थी, जिसमें उन्होंने हमीर रिजवी' का किरदार अदा किया था। इसके बाद वह जीटीवी के सुपरहिट शो 'पवित्र रिश्ता' का हिस्सा बने।

puru chibber

इस सीरियल में उन्होंने अंकिता लोखंडे के देवर और सुशांत सिंह राजपूत उर्फ मानव के छोटे भाई सचिन मानव देशमुख का किरदार अदा किया था। इसके अलावा  वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रोशनी बांठिया के साथ 10 मार्च 2019 में अबू धाबी में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone की बेटी के जन्म के साथ रणवीर सिंह की ये चाहत हुई पूरी, वायरल हुआ पुराना वीडियो