Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MMS लीक के बाद अंजलि अरोड़ा ने पोस्ट कर दिया ऐसा वीडियो, लोगों ने कहा- दीदी अब कुछ तो शर्म...

अंजलि उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं थीं जब वो शो लाॅक अप का हिस्सा बनीं थीं। इस शो में मुनव्वर फारुकी संग उनका नाम खूब चर्चा में रहा था। वहीं हाल ही में अंजलि अपने अश्लील एमएमएस लीक होने की वजह से काफी विवादों में रहीं थीं।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 07 Oct 2022 03:09 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Anjali Arora Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘कच्चा बादाम‘ गाने के चार्चा में आईं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। आए दिन उनके कई वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचाते रहते हैं। अंजलि कंगना रनोट के शो लाॅक अप में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शो में मुनव्वर फारुकी संग उनका नाम खूब चर्चा में रहा था। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने लटको झटको से फैंस के दिल पर बिजली गिराती दिख रही हैं।

डांस कर फैंस पर गिराई बिजलियां

अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान वो अपने गाने ‘सजना है मुझे सजना के लिए...' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। अंजलि के एक्सप्रेशन देखने लायक है। लुक की बात करें तो उन्होंने डबल शेड की ग्रे कलर की सीक्वेंस वाली साड़ी पहनी हुई है। उनके बाल ओपन हैं। उनके इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस इसे खूब पसंद तो कर ही रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अबतब इसे काफी बार देखा चुका है। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

यह भी पढ़े : Anjali Arora Brutally Trolled: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, ट्रोल ने कहा- MMS के बाद...

हाल ही में रिलीज हुआ अंजलि का नया गाना सजना  

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा का नया गाना सजना कल यानी 6 अक्टबूर को रिलीज हुआ है। इस गाने के बारे में अंजलि ने फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने इस गाने का वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ‘मैं आ रही हूं। कल देखना ना भूलें। सजना।‘ आपको बता दें कि हाल ही में अंजलि अपने अश्लील एमएमएस लीक होने की वजह से काफी विवादों में रहीं थीं। इस मामले को लेकर अंजलि ने सफाई भी दी थी कि एमएमएस में दिखने वाली लड़की वो नहीं हैं।