Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aishwarya Sakhuja: ऐश्वर्या सखूजा ने अपनी शादी को लेकर किया खुसाला, बोली- खत्म करने वाली थी ये रिश्ता

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने पति रोहित नाग के साथ मुश्किल समय का सामना करने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और बताया है कि जब उन्हें हेल्थ से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 16 Apr 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
Aishwarya Sakhuja, Aishwarya Sakhuja Wedding, Aishwarya Sakhuja

 नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwarya Sakhuja: टीवी शो 'सास बिना ससुराल' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) तो आपको याद होगी। हालांकि पिछले काफी समय से एक्ट्रेस पर्दे से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से एक्ट्रेस के फैंस के बीच खलबली मच गई है।

रिश्ते में तालमेल बिठाना मुश्किल था- ऐश्वर्या

हाल ही में ऐश्वर्या ने पति रोहित नाग के साथ मुश्किल समय का सामना करने के बारे में बात की। हालांकि, अब दोनों के बीच चीजें बेहतर हो गईं। इस कपल ने अपने प्यार को एक और मौका देने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें हेल्थ से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, तो रोहित उनके साथ हर तरीके से खड़े थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक्टिंग में वापस आ गईं और अपने करियर के चरम पर रोहित से शादी करने का फैसला किया।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sakhuja (@ash4sak)

खराब मोड़ पर थी शादी

हालांकि, चीजों ने एक बदसूरत मोड़ ले लिया और उन्हें एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल लगने लगा। ऐश्वर्या और रोहित ने अलग होने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने प्यार को एक और मौका दिया और मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वे एक ज्योतिषी से मिलीं, जिसने उन्हें शादी की खूबसूरती के बारे में बताया। तब से दोनों ने शादी पर काम करना शुरू किया।

साल 2014 में की थी शादी

साल 2014 में बॉयफ्रेंड रोहित नाग संग शादी रचाई थी। ऐश्वर्या और रोहित की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। तब एक्ट्रेस मिस इंडिया की कंटेस्‍टेंट थीं। उन दिनों रोहित एक प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते थे।  दोनों ने अपनी मुलाकात के बाद काफी वक्त साथ बिताया। एक्ट्रेस साल 2006 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट थीं। 2010 में वह 'सास बिना ससुराल' में नजर आईं। इसी साल वह 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी नजर आई थीं।

इन टीवी सीरियल्‍स से बनी पहचान

 ऐश्वर्या सखूजा थ्रिलर ड्रामा 'मैं ना भूलूंगी' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'त्रिदेवियां' और 'रिश्ता डॉट कॉम' सीरियल में भी उन्‍हें खूब पसंद किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस  साल 2011 में 'यू आर माय जान' और 2019 में 'उजड़ा चमन' फिल्म में भी नजर आई थीं।