Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीवी स्टार ऐश्वर्या अब नए अवतार में, जवाहरलाल नेहरू से होगा कनेक्शन

आवाज़ की दुनिया के जाने माने नाम अमीन सयानी को उस जज की भूमिका दी गई है...

By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Mon, 13 Nov 2017 11:58 AM (IST)
Hero Image
टीवी स्टार ऐश्वर्या अब नए अवतार में, जवाहरलाल नेहरू से होगा कनेक्शन

मुंबई। छोटे परदे की ख़ूबसूरत और हाइटेड स्टार ऐश्वर्या सखूजा छोटे से ब्रेक के बाद लौट रही हैं लेकिन एकदम अलग अंदाज़ में। वो अब राजनीति से जुड़े अहम् किरदार में नज़र आएंगी।

ख़बर है कि छोटे परदे पर जल्द ही 'क्विक सिल्वर आज़ाद ' नाम का शो शुरू होने जा रहा है। ये सीरियल स्वाधीनता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर आधारित होगा। इस शो में ऐश्वर्या भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का किरदार निभाएंगी। ऐश्वर्या को टीवी शो सास बिना ससुराल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी , जिसमें वो ऐसे घर की बहू थीं जिसमें एक भी औरत नहीं थी। कुछ समय पहले ऐश्वर्या कॉमेडी शो त्रिदेवियाँ में सीक्रेट एजेंट के रोल में थीं। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद पर बन रहे इस सीरियल में करन शर्मा लीड रोल में होंगे जबकि आकाश दहिया को भगत सिंह का रोल मिला है। अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से फिल्म में डेब्यू करने वाले अक्ष सिन्हा इस शो में काकोरी काण्ड का अहम्  हिस्सा रहे क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल बनेंगे।

यह भी पढ़ें:Exclusive: शिल्पा शेट्टी नहीं शिल्पा नॉटी कहिये जनाब, क्यों जाने इस ख़बर में

चंद्रशेखर आज़ाद के 25 साल के जीवन पर करीब तीन साल तक रिसर्च करने के बाद बनाया जा रहा ये सीरियल करीब 120 एपिसोड का होगा। आवाज़ की दुनिया के जाने माने नाम अमीन सयानी को उस जज की भूमिका दी गई है , जिन्होंने आज़ाद को सजा सुनाई थी लेकिन अंग्रेज़ो के हाथ में आने से पहले ही आज़ाद ने इलाहबाद के एक पार्क में ख़ुद को गोली मार ली थी।