Move to Jagran APP

एकता कपूर के नए शो में दृष्टि धामी को इस एक्ट्रेस ने कर दिया है रिप्लेस

ये शो मंजू कपूर के उपन्यास 'द इमिग्रेंट' पर आधारित है। इससे पहले मंजू कपूर के उपन्यास पर 'ये हैं मोहब्बतें' शो भी बन चुका है।

By Manoj KumarEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2016 03:24 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। दृष्टि धामी हाल ही में ज़ी टीवी के शो 'एक था राजा एक थी रानी' में नजर आयी थीं, और खबर थी कि वो बहुत जल्द एकता कपूर के शो में भी नजर आने वाली हैं, लेकिन अब ये रोल उनके हाथ से फिसल गया है।

खबरें हैं कि ये रोल 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' की लीड एक्टर आकांक्षा सिंह निभाने जा रही हैं। उन्हें ये शो ऑफर हुआ है, और उन्होंने हामी भी भर दी है। ये शो मंजू कपूर के उपन्यास 'द इमिग्रेंट' पर आधारित है। इससे पहले मंजू कपूर के उपन्यास पर 'ये हैं मोहब्बतें' शो भी बन चुका है। अब फिर से एक बार एकता कपूर की ये दूसरी पसंद बन गया है। हालांकि अब तक दृष्टि ने ये बात स्पष्ट नहीं की है, कि आखिर किस वजह से उन्होंने इस शो से दूरी बना ली है। आकांक्षा सिंह इससे पहले वीकेंड सीरीज 'गुलमोहर ग्रैंड' में भी नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: शाह रूख खान के सामने आते ही क्यों सब कुछ भूल जाती हैं माहिरा खान

ये भी कहा जा रहा है, कि दृष्टि को ये शो अपने नखरेबाजी की वजह से गंवाना पड़ा है। हालांकि सच्चाई तो दृष्टि या खुद एकता ही बता सकती हैं।