Shark Tank India की लोकप्रियता पर बोले अमन गुप्ता, सास बहू की सीरियल से ज्यादा लोग बिजनेस शो देख रहे हैं
Aman Gupta on Shark Tank India शार्क टैंक इंडिया 2 में कई जज भाग लेते है। शो में अमन गुप्ता भी बतौर जज नजर आते है। वह बोट कंपनी के मालिक है। अब उन्होंने शो की लोकप्रियता पर बात की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aman Gupta on Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया से फेमस हुए अमन गुप्ता ने शो की लोकप्रियता पर बात की है। उन्होंने बताया कि लोग सास-बहू की सीरियल से ज्यादा बिजनेस शो देख रहे हैं। अमन गुप्ता एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर दर्शकों से मिल रहे प्यार पर प्रतिक्रिया दी है।
शार्क टैंक इंडिया भारत का बहुचर्चित रियालिटी शो है
शार्क टैंक इंडिया भारत का बहुचर्चित रियालिटी शो है। यह सोनी टीवी पर आता है। अपने अनोखे कांसेप्ट के कारण यह दर्शकों को काफी पसंद आता है। इसमें व्यापार करने की प्रेरणा के अलावा लोगों के आइडियाज को पैसे देकर प्रमोट भी किया जाता है। शो के दोनों सीजन को काफी लोकप्रियता मिली है। इसके चलते शो से जुड़े शार्क भी काफी फेमस हुए हैं।
अमन गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट कंपनी के मालिक हैं
अमन गुप्ता बोट कंपनी के मालिक हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड है। फिक्की फ्रेम्स के 23वें एडिशन में वह भाग लेने पहुंचे थे। अमन गुप्ता ने कहा, "मुझे लगता है यह बहुत अच्छा अवसर है। अब बच्चे कार्टून नहीं देखते हैं और बड़े सास-बहू के सीरियल नहीं देख रहे हैं बल्कि वह बिजनेस शो देख रहे हैं, वहां पर उन्हें मनोरंजन के अलावा सीख भी मिलती है। यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छा है। लोग भारत में बदल रहे हैं। उन्हें अच्छी चीजें पसंद आती हैं। अमन ने यह भी कहा कि लोग एक बार फिर टीवी देखना शुरू कर चुके हैं। अन्यथा लोगों ने टीवी देखना बंद कर दिया था।"
शार्क टैंक इंडिया के कारण लोग दोबारा टीवी देखने लगे हैं
एएनआई से बातचीत में अमन गुप्ता ने यह भी कहा कि पहले लोग टीवी देखना बंद कर चुके थे लेकिन शार्क टैंक इंडिया के कारण दोबारा लोग ऐसा करने लगे हैं। शो में उनके अलावा विनीता सिंह, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल और अमित जैन नजर आते हैं।
शार्क टैंक इंडिया के अगले सीजन का इंतजार किया जा रहा है
अमन गुप्ता लोकप्रिय निवेशकों में से एक है। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी को प्रीमियर हुआ है और यह 10 मार्च 2023 को ऑफ एयर हो गया है। इसके अगले सीजन का इंतजार किया जा रहा है।