Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार Bigg Boss 17 में सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र कर चुकीं हैं Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Happy Birthday बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनीं हुईं हैं। सभी जानते हैं कि अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने सालों तक काम किया। पवित्र रिश्ता से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। सुशांत से प्यार की भी शुरुआत यहीं से हुई थी ।

By Jagran News Edited By: Aditi Yadav Updated: Fri, 19 Jan 2024 05:04 PM (IST)
Hero Image
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Happy Birthday: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पिछले 3 महीने से पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनीं हुईं हैं। इन तीन महीनों में अदाकारा ने अपनी लाइफ के खास दिनों को सेलिब्रेट किया है। पहला उनकी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी और दूसरा उनका बर्थडे। जो आज मना रही हैं। सभी जानते हैं कि अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने सालों तक काम किया। पवित्र रिश्ता से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं।

इस शो से  उनके सफल करियर के साथ-साथ, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके प्यारे से रिश्ते भी की शुरुआत यहीं से हुई थी जो भुलाया नहीं जा सकता। आज भी फैंस इस जोड़ी को याद करते हैं। बिग बॉस हाउस में भी एक्ट्रेस ने कई बार सुशांत का जिक्र किया है। आइए एक बार फिर उन पलों पर नजर डालते हैं, जिनमें अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की को मुनव्वर समझ बैठीं अंकिता, कर दी ऐसी हरकत हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'हर जगह मुन्ना दिखता है'

अभिषेक कुमार को देखकर आईं थी सुशांत की याद 

बिग बॉस शो के शुरुआत में अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को शर्टलेस  देखकर सुशांत सिंह राजपूत से तुलना की थी। इतना ही नहीं कई-कई उन्हें अभिषेक के व्यवहार के मामले में भी सुशांत को याद किया था। उन्होंने बताया कि कैसे अभिषेक की शर्टलेस रहने की आदत ने उन्हें सुशांत की याद दिलाती रही है। अंकिता ने इमोशनली साझा किया कि वह सुशांत के बारे में बात करते हुए गर्व महसूस करती हैं और उनके दिल में सुशांत को लेकर एक खास जगह है। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि वह उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।  

सुशांत को बताया था सेंसिटिव

अंकिता लोखंडे ने यह भी बताया था कि, सोशल मीडिया पर कमेंट्स और ट्रोल के मामले में सुशांत सिंह राजपूत कितने सेंसिटिव थे। उन्होंने दावा किया कि सुशांत आसानी से लोगों की राय से प्रभावित हो जाते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि थोड़ा सा भी उतार-चढ़ाव, पॉजिटिव या नेगेटिव, उनको इमोशनली वीक कर देता था। अंकिता को लगा कि उनका यह रिएक्शन इसलिए आया क्योंकि वह एक छोटे शहर से थे।

सुशांत की मेहनत का किया था जिक्र

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के साथ बात करते हुए, अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के काम और उनकी मेहनत को लेकर भी बात की थी। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ लोग दिवंगत अभिनेता के प्रयासों का मजाक उड़ाते थे, लेकिन हालात चाहे जो भी हो, अंकिता उनके साथ खड़ी रहीं। इस दौरान अंकिता ने काई पो चे के प्रीमियर में भाग लेने को याद किया था। जहां आखिरकार सुशांत को बड़े पर्दे पर देखने के बाद उन्हें काफी गर्व महसूस हुआ था।

एक्टर के चैलेंजिंग पीरियड को किया था याद 

अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारूकी से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के चैलेंजिंग पीरियड को याद किया। जब वह एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को दो साल की देरी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने एक दिन के लिए भी क्रिकेट की प्रैक्टिस करना बंद नहीं किया। देरी के दौरान भी सुशांत अपना सारा वक्त क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए समर्पित करते थे।

सुशांत को लेकर पोस्सेस्सिव हुईं थी अंकिता

बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के साथ बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार मजाक में उनसे कहा था कि अगर उन्होंने झलक दिखला जा जीता तो उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उनसे हारने की रिक्वेस्ट की थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: झूठी है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई? फिनाले से पहले अभिषेक ने फोड़ा पति- पत्नी का भांडा

जब सुशांत ने अपनी पहली परफॉरमेंस में 30 का स्कोर हासिल किया तो अंकिता को काफी जलन हुई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब सुशांत की डांस पार्टनर शंपा डांस रिहर्सल के दौरान उनकी गोद में कूदी थी तो उन्हें काफी पोस्सेस्सिवनेस महसूस हुई थी।