Move to Jagran APP

Anushka Sen ने रैंप वॉक से स्टेज पर लगाई आग, फैंस बोले- इतनी कम उम्र में भी इतनी फेमस है

अनुष्का सेन टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैशन सेंस से सभी को घायल कर दिया। स्मॉल टॉप और ड्रेस ऊंची हील्स पहनकर रैंप वॉक करती अनुष्का सेन ने अपने कॉन्फीडेंस से सभी को चौंका दिया है। अनुष्का ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के लिए रैंप वॉक किया। इसके बाद से हर कोई उनका फैन हो गया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 26 Oct 2024 06:17 PM (IST)
Hero Image
अनुष्का सेन ने रैंप वॉक से लगाई आग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गार्जियस और टैलेंटेड अनुष्का सेन बचपन से ही स्टार हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। अब तो वो ग्लोबल स्टार भी बन गई हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर काफी लंबी फैन फॉलोविंग है और खासतौर पर जेन जी के बीच वो काफी ज्यादा फेमस हैं।

लोगों को अपने स्टाइल से किया हैरान

यूथ आइकन अनुष्का सेन ने अब एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने मुंबई में एंटरप्रेन्योर नव्या नंदा x गुलाबो ब्वॉय अबू संदीप शोकेस के लिए रैंप वॉक की जिसमें उनका लुक देखने वाला था। अनुष्का ने रीगल और रेडिएंट लुक में रनवे पर बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया जिससे हर कोई उनका स्टाइल देखकर हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें: वन आरती के साथ Surbhi Jyoti की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई शुरू, जंगल में दूल्हे के साथ हुईं रोमांटिक

रैंप पर अनुष्का ने बिखेरा फैशन का जलवा

फैशन शो में अनुष्का ने खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में रनवे पर उतरीं और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका टोंड फिगर साफ झलक रहा था जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि इतनी छोटी सी उम्र में भी एक्ट्रेस अपने फिगर का काफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने फ्लोइंग बोहेमियन श्रग पहना था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा हाइलाइट कर रहा था। अपने पूरे आउटफिट में अनुष्का बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल के मिश्रण के साथ, अनुष्का सेन ने स्टेज पर जलवा बिखेरा और अपने कॉन्फिडेंस से एक मजबूत छाप छोड़ी।

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव

अनुष्का ने कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। सोशल मीडिया पर 50 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय टैलेंट का चेहरा बन गई हैं। वह नई पीढ़ी के भारतीय सितारों का हिस्सा हैं, जो बाधाओं को पार कर रहे हैं और भविष्य के टैलेंट के लिए रास्ते बना रहे हैं। अपनी उपलब्धियों के जरिए, अनुष्का भारत के लिए ग्लोबल स्टारडम की परिभाषा को बदल रही हैं और दुनिया को भारतीय संस्कृति और कला की खूबसूरती से रूबरू करा रही हैं।

हाल ही में अनुष्का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं। उनका कॉन्फिडेंस और टैलेंट कमाल का है और वे बिना किसी शक दुनिया को अपने टेलेंट से इंप्रेस करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Do Patti: कृति सेनन के मजाक ने काजोल को दिया झटका, 'सिंघम' बने कृष्णा अभिषेक की बातें सुन ठहाके लगाती रही जनता