Move to Jagran APP

MTV Splitsvilla: रणविजय सिंह का इस हैंडसम टीवी एक्टर ने काटा पत्ता, स्प्लिट्सविला में सनी लियोनी संग लगाएंगे चार चांद

शो के पिछले सीजन को एक्ट्रेस सनी लियोनी और रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। लेकिन अब नए आने वाले नए सीजन X4 में आप सनी के साथ रणविजय जज की कुर्सी पर नहीं देख पाएंगे। रणविजय की जगह अब एक नया हैंडसम एक्टर शो को होस्ट करता नजर आएगा।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 09:29 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Rannvijay Singha Instagram Photos Screenshot
नई दिल्ली, जेएनएन। एमटीवी के पाॅपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को लेकर हमेशा से ही दर्शकों में बज बना रहा है। इस शो में अब तब न जानें कितनी जोड़ियां बन चुकी हैं। वहीं अब दर्शकों में इसके नए सीजन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्प्लिट्सविला का नया सीजन जल्द आने वाला है। इस शो के पिछले सीजन को बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। लेकिन अब नए आने वाले नए सीजन X4 में आप सनी के साथ रणविजय जज की कुर्सी पर नहीं देख पाएंगे। रणविजय की जगह अब एक नया हैंडसम एक्टर शो को होस्ट करता नजर आएगा। बता दें कि इससे पहले रणविजय ने एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज को भी अलविदा कह दिया था। इसके साथ वह 18 साल से जुड़े थे। आइए जानते हैं कौन है वो ?

ये एक्टर स्प्लिट्सविला सीजन 14 को करेगा होस्ट

स्प्लिट्सविला सीजन 14 को अब रणविजय सिंह की जगह एक्टर अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे। ब लंबे समय से रणविजय को शो में देखते आ रहे दर्शकों के लिए अचानक ही उनका जाना एक बड़ा झटका है। हालांकि अर्जुन बिजलानी स्प्लिट्सविलाX4 का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ये शो यूथ के बीच काफी फेमस है। वहीं मैं सनी लियानी के साथ इस शो के काफी आगे लेज जाना चाहता हूं। दर्शकों को X4 काफी पसंद आएगा ये बात मुझे अच्छे से पता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

अर्जुन को लेकर सनी ने कही ये बात

सनी लियोनी अपने नए को-होस्ट अर्जुन बिजलानी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन के साथ काम करके मजा आएगा। वो वैसे भी काफी मजाकिया हैं और उनका अंदाज और हम दोनों की जोड़ी साथ में कमाल दिखाएगी।