Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramayan के राम के लिए रिजेक्ट हो गए थे Arun Govil, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐसे पलट गया पूरा पासा

दूरदर्शन पर 37 साल पहले निर्देशक रामानंद सागर ने माइथोलॉजिकल टीवी शो रामायण (Ramayan Tv Show) की शुरुआत की थी। इसमें भगवान राम के किरदार को अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil As Ram) ने इतनी सादगी के साथ निभाया था कि लोग असल जिंदगी में उन्हें श्री राम समझने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण को इस किरदार के लिए पहले रिजेक्ट कर दिया गया था।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Tue, 14 May 2024 08:52 PM (IST)
Hero Image
जानिए कैसे अरुण गोविल बने रामायण के राम (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक रामानंद सागर के बहुचर्चित टीवी शो रामायण (Doordarshan Ramayan) को सबसे बेहतरीन माइथोलॉजिकल शो में से एक माना जाता है। दूरदर्शन की रामायण में अभिनेता अरुण गोविल ने प्रभू श्री राम की भूमिका को अदा किया था। जिस सादगी से उन्होंने इस रोल को प्ले किया, उसकी चर्चा आज भी की जाती है। 

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण के बाद कई टीवी शो रामायण पर बने हैं, लेकिन अरुण के अलावा अन्य कोई कलाकार श्री राम के किरदार में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रामायण में भगवान राम के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन देने के बाद अरुण गोविल (Arun Govil) को रिजेक्ट कर दिया गया था। आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं। 

रामानंद सागर ने अरुण को किया था रिजेक्ट 

रामायण टीवी सीरियल के बाद बतौर अभिनेता अरुण गोविल की किस्मत रातों-रात चमक गई थी। इस धारावाहिक का हिस्सा बनने के लिए भी अरुण का भाग्य भी उनके साथ था। राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया था-

जब मुझे इस बात की भनक लगी कि सागर जी दूरदर्शन पर रामायण टीवी शो बना रहे हैं। तो मेरे मन में स्वत: ही ये विचार आया कि मैं इस सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाऊंगा।

इसके लिए मैं सागर जी के पास गया और उनसे अनुरोध किया। वो मान गए और राम के रोल के लिए उन्होंने मुझे ऑडिशन देने को कहा। हालांकि ऑडिशन के तुरंत बाद सागर साहब ने मुझे डायरेक्ट रिजेक्ट कर दिया था, जिससे मुझे काफी निराशा हुई। 

ये भी पढ़ें- 4-5 स्क्रीन टेस्ट के बाद Dipika Chikhlia को मिला था माता सीता का रोल, रामायण के लिए ऐसी हुई थी कास्टिंग

भाग्य में था रामायण का राम बनना- अरुण

रिजेक्ट होने के बाद मुझे व्यक्तिगत तौर पर काफी बुरा लगा। लेकिन मेरी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रामानंद सागर ने श्री राम के लिए किसी और को कास्ट कर लिया था। रामायण की शूटिंग की सारी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। 

महीने भर बाद मेरे पास सागर जी का फोन आता है और उन्होंने मुझसे कहा कि देखिए अरुण हमारी सेलेक्शन कमेटी का मानना है कि भगवान राम की भूमिका को आपसे ज्यादा अच्छे तरीके से कोई और नहीं निभा सकता है। ऐसे में अब आप हमारी शो में काम करने लिए सबके फेवरेट बन गए हैं। इस तरह मुझे एन मौके पर रामायण में शामिल होना का मौका मिला। 

ऑफर हुए थे रामायण के ये किरदार

जब अरुण गोविल को राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था तो उसके बाद उन्हें रामायण के अन्य किरदार ऑफर हुए थे, जिनमें भरत और लक्ष्मण के रोल शामिल थे। लेकिन अरुण ने इनके लिए साफ इनकार कर दिया था और कहा दिया था कि अगर मैं रामायण करूंगा तो सिर्फ और सिर्फ प्रभू श्री राम की भूमिका करने के लिए। 

रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे अरुण

आने वाले समय में अरुण गोविल निर्देशक नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणबीर कपूर स्टारर (Ranbir Kapoor Ramayana) इस फिल्म में अरुण भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे। कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर उनके इस रोल की फोटो भी लीक हुई थी। 

ये भी पढ़ें- Ramayan का 'हनुमान' बनने के लिए दारा सिंह ने दिया था ये बड़ा बलिदान, पहले ठुकराया था ऑफर