Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashnoor Kaur के सपनों का महल बनकर हुआ तैयार, एक्ट्रेस ने शेयर की 'गृह प्रवेश' की खूबसूरत झलकियां

Ashnoor Kaur Griha Pravesh Ceremony छोटे पर्दे की सांझी की रानी यानी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) इन दिनों एक खास वहज से काफी सुर्खियों में है। अदाकारा ने मुंबई शहर में आखिरकार अपने सपनों का घर खरीद ली लिया जिसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। बुधवार को एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश भी किया।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 11 Oct 2023 08:20 PM (IST)
Hero Image
Ashnoor Kaur, Ashnoor Kaur New Home In Mumbai, Griha Pravesh

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ashnoor Kaur Griha Pravesh Ceremony: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने बीते हफ्ते अपने फैंस के साथ नए घर की खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया है कि वह मुंबई शहर में अपना नया घर खरीद चुकी हैं। वही अब एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की है।

यह भी पढ़ें- Ashnoor Kaur Bold Photos: अशनूर कौर बनी 'वाटर बेबी', पटियाला बेब्स का स्विमसूट में बोल्ड अंदाज देख फैंस ने कहा, 'स्टॉप बीइंग सो क्यूट'

अशनूर कौर ने नए घर में किया 'गृह प्रवेश'

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने बेहद कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी पहचान बनाई थी। झांसी की रानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अशनूर कौर आज बेहद बड़ी हो गई है और अपने लिए सपनों की नगरी मुंबई में आलीशान घर भी लिया, जिसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। अभिनेत्री ने अपने गृह प्रवेश समारोह की फैंस के साथ शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में अशनूर (Ashnoor New Home) अपने नए घर में अपने माता-पिता के साथ केक काटती दिखाई दे रही है। दूसरी और तीसरी स्लाइड में दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ डांस कर रही हैं। वहीं चौथी तस्वीर में पाठ करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "हम एक घर खरीदते हैं लेकिन, इसे घर बनाने के लिए परिवार की आवश्यकता होती है... प्रार्थनाओं, नृत्य और हंसी के साथ, हम अपने नए निवास में प्रवेश करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

फैंस और सितारों ने दी बधाई

इस पोस्ट पर अशनूर कौर के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अशनूर आपको नए घर के लिए बहुत सारी बधाई, भगवान आपको आशीर्वाद दें। दूसरे यूजर ने लिखा- हमे तुम पर गर्व है लड़की ❤️ बधाई हो। तीसरे ने लिखा, बधाई अशनूर ऐसे ही ऊंची मंजिलें लेते रहो।

अशनूर कौर के टीवी शोज

अशनूर कौर ने टीवी इंडस्ट्री में पांच साल की उम्र से ही काम शुरू कर दिया था। अशनूर ने साल 2009 में झांसी की रानी से एक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह, साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे सीरियल में नजर आई।

यह भी पढ़ें- Ashnoor Kaur ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई घर की एक झलक