Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Munawar Faruqui की एक्स Ayesha Khan का इस एक्टर पर आया दिल, बाहों में बाहें डाले हुईं रोमांटिक

बिग बॉस 17 से चर्चा में आईं Ayesha Khan अब सोशल मीडिया पर जाना माना नाम बन चुकी हैं। इस शो में पार्टिसिपेट करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी। यहां तक कि उनके पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स की लाइन भी लग गई। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो आया है जिसमें उन्हें रोमांस करते देखा जा सकता है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 12 Mar 2024 10:01 AM (IST)
Hero Image
आयशा खान और मोहक नारंग. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आईं आयशा खान (Ayesha Khan) को आज भी सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड कहकर फैंस चिढ़ाते हैं। उन्होंने शो में दावा किया था कि कॉमेडियन उनके साथ रिलेशन में थे और टू टाइमिंग करते हुए उनके साथ धोखा किया था। आयशा ने 'बिग बॉस 17' में लंबा सफर तय किया। इस शो के खत्म होने के बाद भी वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

आयशा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह अक्सर अलग-अलग तरह के रील्स बनाती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। कुछ दिनों पहले आयशा का अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस गाने के बाद अब आयशा किसी और की बाहों में रोमांस करती देखी गईं। 

इस एक्टर के साथ रोमांटिक हुईं आयशा खान

सोशल मीडिया सेंसेशन आयशा खान टेलीविजन एक्टर मोहक नारंग (Mohak Narang) की बाहों में बाहें डाली नजर आईं। दरअसल, इनका म्यूजिक वीडियो 'मुस्कान' रिलीज हुआ है, जिसमें ये दोनों लवर्स के रोल में हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने दोनों की जोड़ी का तारीफ की है। साथ ही आयशा का लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

लोगों को आई मुनव्वर की याद

इस वीडियो में लोगों ने आयशा और मोहक की जोड़ी की तारीफ की है। हालांकि, कुछ यूजर्स को मुनव्वर फारुकी की भी याद आ गई। एक ने लिखा, 'इस वीडियो में मुनव्वर क्यों नहीं है।' वहीं, एक ने कमेंट किया, 'काश साथ में मुनव्वर होता।'

यह भी पढ़ें: सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल