Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विदेशों में भी टीवी पर प्रसारित होता था Mahabharat, 36 साल पहले बनाया था व्यूअरशिप का रिकॉर्ड

निर्देशक बी आर चोपडा (B R Chopra) के निर्देशन में बनने वाला धारावाहिक महाभारत (Mahabharat) भारतीय सिनेमा के सबसे सफल माइथोलॉजिकल शो में से एक रहा है। 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ये शो विदेशो में भी खूब टेलीकास्ट किया गया। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस देश और चैनल पर महाभारत को दिखाया जाता था।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
भारतीय टीवी शो महाभारत का इतिहास (Photo Credit-Jagran)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर यूं तो महाभारत (Mahabharat) पर आधारित कई धारावाहिक बने हैं, लेकिन जो सफलता 80 के दशक में निर्देशक बी आर चोपड़ा (B R Chopra Mahabahart) की महाभारत ने हासिल की है, उसे कोई और माइथोलॉजिकल शो प्राप्त नहीं कर पाया है। आज के दौर में इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन शोज में महाभारत का नाम लिया जाता है।

लेकिन क्या जानते हैं कि भारत में बेशुमार लोकप्रियता हासिल करने वाला महाभारत विदेशों में भी काफी सफल रहा था। इस लेख में हम आपको महाभारत के विदेशी कनेक्शन के बारे में डिटेल्स में बताएंगे। 

विदेशों में महाभारत ने बनाया था रिकॉर्ड

1987-88 में महाभारत को भारत के दूरदर्शन टीवी चैनल पर पहली बार टेलीकास्ट किया गया था। आलम ये था दोपहर के समय आने वाले इस शो को देखने के लिए लोग अपने-अपने घरों पर टेलीविजन के सामने बैठ जाया करता था। देश के हर घर के कौने-कौने तक महाभारत को देखा जाता था।

ये भी पढ़ें- छोटे पर्दे पर 'कंस' मामा बन चुके हैं ये अभिनेता, लिस्ट में Gadar 2 के 'हामिद इकबाल' का भी नाम

जब तक ये प्रसारित होता था, तब तक भी टीवी के सामने से हिलता नहीं था। जिस तरह से देश के अंदर महाभारत को लेकर क्रेज था, वहीं क्रेज ब्रिटेन में भी इस शो को लेकर देखने को मिला। आईएमडीबी (IMDB) की रिपोर्ट के आधार पर 36 साल पहले ब्रिटेन में बीबीसी चैनल पर बी आर चोपड़ा की महाभारत को प्रसारित किया गया था।

खास बात ये थी की उस वक्त ब्रिटेन में इस धारावाहिक की व्यूअरशिप करीब 5 मिलियन (50 लाख) रही थी, जोकि किसी इंडियन शो के लिए बहुत बड़ी बात थी। विदेशी टीवी चैनल पर किसी भी भारतीय धारावाहिक की व्यूअरशिप का ये आंकड़ा आज भी एक रिकॉर्ड के लिहाज से माना जाता है। 

दूरदर्शन पर किया था राज

रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar Ramayan) के अलावा महाभारत ही वह माइथोलॉकिल शो रहा, जिसने दूरदर्शन पर कई सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। तकरीबन 2 साल तक महाभारत को डीडी नेशनल चैनल पर टेलीकास्ट किया गया था। इसके बाद इसे कई बार दूरदर्शन और अन्य टीवी चैनल पर री-टेलीकास्ट किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- 20 साल पहले Mahabharat के 'दु्र्योधन' ने डायरेक्ट की थी Salman Khan की फिल्म, 'अर्जुन' बने थे भाईजान