Move to Jagran APP

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने रेड कलर की डीप नेक वनपीस ड्रेस में ढाया कहर, इंटरनेट पर देखी जा रही हैं बार-बार

मोनालिसा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों का फैंस को भी हमेशा ही इंतजार रहता है। एक्ट्रेस को अच्छे से पता है कि अपने फैंस को कैसे अपना दीवाना बनाना है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Sat, 07 Aug 2021 01:49 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit - Monalisa Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और टीवी सीरियल 'नजर' फेम मोनालिस कॉफी चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों का फैंस को भी हमेशा ही इंतजार रहता है। एक्ट्रेस को अच्छे से पता है कि अपने फैंस को कैसे अपना दीवाना बनाना है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। हाल ही में मोनालिसा ने पति के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। वहीं अब उनकी कई लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर उन्होंने महफिल लूट ली है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा रेड कलर की हॉट वनपीस ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं हर तस्वीर में मोनालिसा का पोज देने का अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते है उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तेरी नज़रों में... बस एक मिनट के लिए... "लाल वेलवेट"।' इस तस्वीर को अबतक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह को उनके जन्मदिन पर बेहद ही खास अंदाज में बधाई दी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति संग कई सीजलिंग तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक में वह पति के साथ पूल में बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी एक काफी खूबसूरत लग रही है। इस फोटो में विक्रांत और मोनालिसा कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं अगर इस तस्वीर में मोना के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर बिकिनी में कहर ढाह रही हैं। इसके साथ ही मोनालिसा ने विक्रांत के साथ और भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। मोनालिसा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो तुम दुनिया की सारी खुशियां पाने के हक़दार हो। आज,कल और हमेशा के लिए। आई लव यू...।'