Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिग बॉस 14 में नजर आई Nikki Tamboli का लेटेस्ट लुक ट्रोल को नहीं आया रास, बताया- ओवरएक्टिंग ओवरलोडेड

Nikki Tamboli Trolled Latest Look Video निक्की तंबोली टीवी एक्ट्रेस है। अब उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया गया है। उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि वीडियो में वह काफी हॉट लग रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 12 May 2023 03:14 PM (IST)
Hero Image
Nikki Tamboli Trolled Latest Look Video, Nikki Tamboli bigg boss 14

नई दिल्ली, जेएनएन। Nikki Tamboli Trolled Latest Look Video: बिग बॉस 14 में नजर आई निक्की तंबोली का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें निक्की तंबोली को जिम के कपड़े पहनकर जिम में जाते हुए देखा जा सकता है। उनके बाल खुले हुए हैं। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया है।

निक्की तंबोली को लुक को लेकर ट्रोल भी किया गया है

विरल भयानी ने वीडियो के साथ उनका नाम भी पोस्ट किया है। वहीं, वीडियो पर सैकड़ों की संख्या में कमेंट भी किए गए हैं। कई लोगों ने निक्की के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, "भाई इसने अपने फेस पर क्या करवा लिया।" निक्की तंबोली को वीडियो में जिम के बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठते हुए भी देखा जा सकता है। वह सीढ़ियों पर खड़ी होकर भी पोज भी दे रही हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में नजर आई थी

वह बिग बॉस 14 में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। निक्की तंबोली के इंस्टाग्राम पर 40 लाख फॉलोअर्स है। हाल ही में, उन्होंने एक फोटोशूट की वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्हें साड़ी पहनकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर भी ट्रोल भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली ने 'जोगीरा सारा रारा' के गाने पर डांस किया है

निक्की तंबोली कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'जोगीरा सारा रारा' फिल्म के गाने पर डांस किया है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "बुलाता है मगर जाने का नहीं।" उनके बाल खुले हुए हैं और वह हॉट अंदाज में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। निक्की तंबोली का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)