Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Choudhary: प्रियंका के फैंस के लिए गुड न्यूज, बिग बॉस 16 के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस!

रियलिटी शो की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। बिग बॉस 16 से सबका दिल जीतने वालीं इस अभिनेत्री की झोली में एक और रियलिटी शो आया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Priyanka Chahar Choudhary. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 से घर-घर में फेमस हो चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी ज्यादा डिमांड में हैं। इस रियलिटी शो को करने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। एक्ट्रेस को कई शो के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। एकता कपूर के 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'खतरों के खिलाड़ी' की अगली फ्रेंचाइजी का ऑफर भी उनकी झोली में आया है।

एक्ट्रेस को ऑफर हुआ यह शो

प्रियंका चाहर चौधरी, बिग बॉस खत्म होने के बाद कई पार्टीज में देखी गईं। उन्हें मंडली के सदस्यों के साथ भी मौज मस्ती करते देखा गया। उनके ग्लैमरस अवतार की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं।

प्रियंका चौधरी को लेकर गुड न्यूज

दरअसल, 'उडारियां' फेम इस एक्ट्रेस को लेकर यह खबर है कि इन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' में देखा जा सकता है। प्रियंका को यह शो तो ऑफर किया ही गया है, अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कन्फर्म है कि वह इस शो का हिस्सा भी बनेंगी। इससे पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उनके कन्फर्मेशन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

'खतरों के खिलाड़ी' को लिए कन्फर्म हुए ये नाम

खतरनाक स्टंट को दिखाते हुए बने इस शो के लिए अब तक पांच नाम सामने आए हैं। इनमें अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा सनाया ईरानी और असीम रियाज को भी ऑफर दिया गया है, लेकिन उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगी। शूटिंग इसी साल मई में शुरू होगी।