Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exclusive: परिवार के खिलाफ चुनी एक्टिंग, झेलीं कई मुश्किलें, Bigg Boss 17 के Abhishek Kumar ने खोले दिल के राज

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Exclusive Interview बिग बॉस 17 के घर में दाखिल हुए उडारियां फेम अभिषेक कुमार ने जागरण डॉट कॉम के साथ खास बातचीत में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पन्ने खोले। उन्होंने बताया कि एक्टर बनने के लिए उन्होंने क्या-क्या मुश्किलें झेली हैं। जानिए अभिषेक कुमार ने हमारे साथ क्या-क्या शेयर किया है।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Mon, 16 Oct 2023 12:59 AM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 17 के अभिषेक कुमार का एक्सक्लूसिव बातचीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Exclusive Interview: 'उडारियां' और 'बेकाबू' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके अभिनेता अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा हैं। शो में जाने से पहले अभिषेक कुमार ने जागरण डॉट कॉम के साथ खास बातचीत में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। जानिए अभिषेक ने क्या क्या कहा। 

बिग बॉस 17 के लिए आप कितना एक्साइटेड और नर्वस हैं?

अभिषेक कुमार: मैं बिग बॉस में जाने के लिए एक्साइटेड भी हूं और नर्वस भी हूं। मगर मैं सलमान खान से मिलने के लिए ज्यादा एक्साइटेड हूं, क्योंकि बचपन से उनका फैन रहा हूं। अब उनसे मिलने का टाइम आ ही गया। तो सलमान से मिलने की एक्साइटमेंट ज्यादा है। बाकी चीजें बाद में हैं।

आपने बिग बॉस को लेकर कितनी तैयारी की है? आपका फेवरेट एक्स कंटेस्टेंट कौन है?

अभिषेक- नहीं, मैंने कोई प्लानिंग नहीं की है, क्योंकि पता नहीं अंदर क्या होगा। मैंने गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर और सिद्धार्थ वाला सीजन देखा है। मेरे फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस के घर में आप सिचुएशन को कैसे हैंडल करने वाले हैं?

अभिषेक- मैं गुस्से वाला इंसान हूं। गुस्से में मैं क्या करूं, मुझे खुद पता चलता कि क्या कर रहा हूं। मैं एक्सप्रेसिव रहूंगा। मैं बिल्कुल अपने आपको शांत नहीं करूंगा। जो मन में है वही जुबान पर रहेगा।

क्या बिग बॉस के घर में आप लव को चांस देने वाले हैं?

अभिषेक 'उडारियां' स्टार ईशा मालवीय को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। बिग बॉस के घर में फिर से प्यार को चांस देने पर अभिषेक ने कहा- "मैं इतना हैंडसम नहीं हूं कि मैं किसी को पसंद आऊंगा। मेरे में ब्वॉयफ्रेंड वाली कोई क्वालिटी नहीं है। ना मैं हैंडसम हूं, ना मुझे बात करना आता है।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस के मंच पर ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप, आगबबूला हुए सलमान खान

आपने अपनी जर्नी कहां से शुरू की?

अभिषेक- मैंने शुरू में चार-पांच म्यूजिक वीडियोज किया। फिर मुंबई आया। कुछ बात नहीं बनी तो टिकटॉक वीडियोज बनाए। यहां से फेमस हो गया तो उडारियां शो मिला। इसके बाद बेकाबू शो मिला। फिर बिग बॉस का ऑफर आया।

स्ट्रगल के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा- फैमिली इसके खिलाफ थी। वह मुझसे बात नहीं करती थी। मैं कमा नहीं रहा था। फैमिली नहीं चाहती थी कि मैं इस फील्ड में जाऊं। फिर जब थोड़ा बहुत ठीक हो गया तो अब उन्हें अच्छा लगने लगा। मैं 2017 में घर से भाग गया था। फिर मैं मुंबई आ गया। स्ट्रगल तो मेरा 9वीं क्लास से ही स्टार्ट है। शुरू से ही मैं जूनियर आर्टिस्ट का काम करने लगा था। जो मेन स्ट्रगल था, वो 2017 से शुरू हुआ।

आपको उडारियां कैसे मिला था?

अभिषेक- मुझे शो का ऑफर मिला था। दरअसल, इंस्टाग्राम पर सरगुन मैम का मैसेज आया था। ऑफर मिलने के बाद मैंने ऑडिशन दिया और फिर सिलेक्ट हो गया।

मुंबई में बिना सपोर्ट के कैसे किया सर्वाईव?

अभिषेक- मैंने बहुत स्ट्रगल किया, लेकिन मैंने ठान लिया था कि मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैंने सोच लिया था कि मैं एक्टिंग ही करूंगा और इसी फील्ड में रहूंगा। भगवान ने मेरी हिम्मत देखी। उन्हें देखा कि मैंने हार नहीं मानी, मेरे अंदर धैर्य है। पैसे को बचाने के लिए मैं सुबह नहीं उठता था, ताकि मेरा ब्रेकफास्ट स्किप हो जाए।

मैं दोपहर में घर पर ही सादा खाना खाता था। ऑटो से सफर नहीं करता था। ऑडिशन के लिए पैदल ही जाता था। डिनर में कभी सब्जी नहीं रही तो वड़ापाव खाकर सो जाता था। क्राउड में जाकर काम करता रहा। कई किलोमीटर पैदल जाया करता था।

प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता से आपने क्या टिप्स लिया?

अभिषेक- उन्होंने मुझे बताया कि तेरी पर्सनैलिटी अच्छी है तो तू रियल रहना। बस उन्होंने इतना ही कहा। 

बता दें कि अभिषेक ने अंकित और प्रियंका के साथ 'उडारियां' में साथ काम किया था। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा, एक Kiss से मच गया था बवाल, जानिए उनके बारे में सबकुछ