Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: एक ही हफ्ते में कई बार पारा हाई कर चुके हैं अभिषेक कुमार, इन 6 लोगों से ले चुके पंगा

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Fights बिग बॉस के घर में हंगामे शुरू हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स अपने-अपने गेम के हिसाब से एक-दूसरे से पंगे ले रहे हैं। समीकरणें बदल रही हैं। अभिषेक कुमार ने पहले हफ्ते में खूब लड़ाइयां कीं। यहां तक कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से भी झगड़ते नजर आये। इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा पंगे उन्हीं के हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manoj VashisthUpdated: Tue, 24 Oct 2023 08:05 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 17 में अभिषेक सबसे झगड़ा कर रहे हैं। फोटो- एक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अक्टूबर को ऑनएयर हुए बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस साल कई दिलचस्प चेहरे देखने को मिल रहे हैं। छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो इस बार 'दिल, दिमाग और दम' की थीम पर आधारित है।

बिग बॉस में पहले दिन से ही पंगे शुरू हो गये थे, लेकिन अभी तक सबसे बड़े पंगेबाज के रूप में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सामने आये हैं, जो शो में कई बार पारा हाई कर चुके हैं। अभिषेक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड समेत शो में छह कंटेस्टेंट्स से पंगा ले चुके हैं।

ईशा मालवीय

अभिषेक कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं ईशा मालवीय के साथ अभिषेक का प्रीमियर के दौरान ही झगड़ा हो गया था, वो भी सलमान खान के सामने। जब दोनों की शो के अंदर एंट्री हुई तो ईशा और अभिषेक के बीच काफी तनातनी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17- ब्वॉयफ्रेंड को लेकर मनारा से हुई अंकिता की तीखी बहस, फैंस ने पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस को कहा टॉक्सिक

सनी आर्य

तहलका भाई के नाम से मशहूर सनी लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। सनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके सात लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। बता दें, अभिषेक सनी से भी भिड़ चुके हैं। झगड़े के समय दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी हो गयी थी और बाद में घर के और अन्य कंटेस्टेंट्स ने दोनों को अलग किया।

मनारा चोपड़ा

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन मन्नारा भी बिग बॉस के घर में हैं। जिद से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मन्नारा की इंस्टाग्राम पर दो मिलियन से अधिक फैन फॉलोइंग है। बता दें, शो के दौरान अभिषेक और मनारा की भी लड़ाई देखने को मिली। शो के अंदर एंट्री करते ही अभिषेक ने मनारा को टार्गेट किया था। लड़ाई के दौरान अभिषेक ने मनारा से बेहद बुरी तरह बात की थी।

अरुण महाशेट्टी

लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर अरुण महाशेट्टी के इंस्टाग्राम पर छह लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अभिषेक और अरुण के बीच काफी बवाल देखने को मिला था। यहां तक कि लड़ाई के बीच दोनों एक दूसरे को धक्का भी देते हुए नजर आए।

सोनिया बंसल

शो में अभिषेक कुमार ने सोनिया बंसल से भी पंगा लिया था और खूब लड़ते नजर आए। दरअसल, उस वक्त सोनिया ने अभिषेक को गाली दे दी थी, जिसको सुनने के बाद अभिषेक का पारा हाई हो गया था। सोनिया बंसल के इंस्टाग्राम पर पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बिग बॉस' में खुलेआम किया लिपलॉक, दोनों की केमिस्ट्री ने लगाई आग

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फिरोजा खान

फिरोजा खान को खानजादी के नाम से भी जाना जाता है। खानजादी एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनका शो में हर किसी से झगड़ा हो रहा है। अभिषेक एक बार नहीं, बल्कि कई बार खानजादी से लड़ाई कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बाकी लोगों के मुकाबले कम है। उनके सिर्फ 25 हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं। वो रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं।