Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: TV स्टार्स को टक्कर देंगे सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू? 'बिग बॉस 17' में जाने पर तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 17 Contestant रियलिटी शो बिग बॉस का अगला सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस 17 के लिए इस बार कई बड़े सितारों के शामिल होने की चर्चा है। खबर आ रही थी कि सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू भी इस शो का हिस्सा होंगे। अब फाइनली फैसल ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sat, 30 Sep 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
Bigg Boss 17 में शामिल होने पर Faisal Shaikh ने तोड़ी चुप्पी। Photo- Instagram

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Faisal Shaikh In Bigg Boss 17: फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू सबसे चर्चित सोशल मीडिया स्टार्स में से एक हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। फैसल ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) और 'झलक दिखला जा 10' जैसे रियलिटी शोज में भी जलवा दिखाया है। अब चर्चा है कि वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नजर आएंगे।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। कई कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो चुके हैं। खबर थी कि फैसल शेख (Faisal Shaikh) भी इस सीजन में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अब खुद फैसल ने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। 

यह भी पढ़ें- Archana Gautam Controversy: अर्चना गौतम के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल, इन विवादों से भी जुड़ चुका है नाम

क्या बिग बॉस 17 में आएंगे फैसल शेख?

हाल ही में, फैसल शेख इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए। इस दौरान फैसल से फैंस ने पूछा कि क्या वह 'बिग बॉस 17' में नजर आएंगे। इस पर फैसल ने कहा कि वह खुश हैं कि इतने लोग उन्हें इस शो में देखना चाहते हैं। वह एक न एक दिन इस शो में जरूर आएंगे, लेकिन अभी नहीं। यानी इस सीजन में फैसल शेख नहीं आएंगे। खैर, बाकी तो प्रीमियर में ही पता चलेगा। हो सकता है कि फैसल अपने चाहने वालों को प्रीमियर पर सरप्राइज कर दें। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐃𝐢𝐬𝐡𝐚💛𝐅𝐚𝐢𝐍𝐚𝐭 (@disha_x_fainat)

फैसल शेख का वर्क फ्रंट

सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और डांस वाले रील्स के अलावा म्यूजिक वीडियो के लिए चर्चा में रहने वाले फैसल शेख ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' से टीवी में डेब्यू किया था। वह शो में फर्स्ट रनर-अप बने थे। इसके अलावा फैसल 'झलक दिखला जा 10' में भी नजर आए। इन शोज में भले ही फैसल ने ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन दिल जरूर जीत लिया था।

बता दें कि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहे 'बिग बॉस 17' के लिए अंकिता लोखंडे, विवियन डीसेना, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान के धाकड़ अंदाज ने KKK13 में लगाए चार चांद, चैलेंजर बनने के लिए वसूली इतनी फीस