Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: आयशा के बाद खत्म हुआ ट्रॉफी के दावेदार कंटेस्टेंट का भी सफर, नाम सुन बोले फैंस- बहुत अच्छी खबर

Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 शो कुछ ही दिनों का मेहमान है। ग्रैंड फिनाले से कुछ दिनों पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान का सफर खत्म हो चुका है। उनके एलिमिनेशन की खबर सामने आ चुकी है। वहीं अब एक और कंटेस्टेंट हैं जिन्हें उनके फैंस फिनाले में नहीं देख सकेंगे। मेकर्स इस बार डबल एलिमिनेशन करते देखे जाएंगे।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 20 Jan 2024 10:09 AM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 17 डबल एलिमिनेशन- ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान (Salman Khan) का होस्टेड शो 'बिग बॉस 17' टेलीविजन की दुनिया में बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। यह शो ग्रैंड फिनाले के बहुत करीब है। ऐसे में मेकर्स ऑडियंस का एंटरटेन लेवल बनाए रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं। फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुके कंटेस्टेंट्स लास्ट तक बने रहने के लिए हर तरह का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार दो कंटेस्टेंट्स का सपना चूर हो जाएगा।

'बिग बॉस 17' में डबल एलिमिनेशन

'बिग बॉस 17' में इस बार अनोखा नॉमिनेशन टास्क होते देखने को मिला। दो ग्रुप में बंटी टीम में से चार नॉमिनेशन में हैं। आयशा, ईशा, विक्की और अंकिता को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से किसी एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म होने के पूरे चांसेज हैं। यह आखिरी वीकेंड का वार भी है, तो माना जा रहा है कि डबल एविक्शन होगा। आयशा खान के एलिमिनेशन की खबर पहले ही सामने आ चुकी है और अब बेघर होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट के नाम से भी पर्दा उठ चुका है।

बीते एपिसोड में बिग बॉस ने फैंस को बुलाया। उनके सामने कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को रोस्ट किया। आखिर में बिग बॉस ने फैंस को वोट्स के आधार पर किसी एक को बेघर करने का अधिकार दिया। सभी लोग अपना वोट कास्ट करते हैं और आयशा बाहर हो जाती हैं। अब फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि खबर है कि एक और मजबूत दावेदार का सफर खत्म हो चुका है।

फिनाले की रेस से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट!

बिग बॉस फैन पेज की तरफ से जानकारी आई है कि ईशा मालवीय भी एलिमिनेट हो चुकी हैं।

उनके एविक्शन की न्यूज सुनते ही फैंस खुशी से फूले नहीं समाए हैं। एक ने कमेंट किया, 'ये बहुत अच्छी न्यूज है। इसने मनारा को बहुत गंदा बोला था।' एक अन्य ने लिखा, 'इसको बाहर आकर दिखेगा इससे कितनी नफरत की जाती है।'

विक्की जैन का नाम भी चर्चा में

ईशा मालवीय के एलिमिनेशन से पहले विक्की जैन के एलिमिनेट होने की भी चर्चा थी। बीते कुछ दिनों में अंकिता लोखंडे के साथ झगड़े के कारण वह यूजर्स के निशाने पर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: समर्थ के बाद खत्म होगा इन कंटेस्टेंट्स का भी सफर, नॉमिनेशन टास्क में हुई इस एक गलती से कटा पत्ता?