Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: अचानक हुए एलिमिनेशन पर भड़के एल्विश यादव, 'बिग बॉस' पर कसा तंज, याद दिलाई अपनी भविष्यवाणी

Elvish Yadav Taunts Bigg Boss 17 Makers बिग बॉस 17 में इस वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन देखने को मिला। सलमान खान ने पहले रिंकू धवन को घर से बेघर किया। उनके बाद नील भट्ट को भी बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद शो से अब एक और पॉपुलर खिलाड़ी को अचानक बाहर कर दिया गया है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM (IST)
Hero Image
एलिमिनेशन देख भड़के एल्विश यादव, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अपने ट्विस्ट के साथ लगातार हैरान कर रहा है। बीते हफ्ते स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को शो से बाहर करने के बाद अब घरवालों को डबल एलिमिनेशन का डोज दे दिया। हालांकि, बिग बॉस इतने पर भी नहीं रुके और अचानक एक और एविक्शन कर दिया। इस पर अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है।

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। इनमें नील भट्ट, अभिषेक कुमार, रिंकू धवन और आयशा खान का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजिला सिताशी ने मुनव्वर फारुकी को दिया मैसेज? कहा- 'कर्मा सबका हिसाब कर देता है'

डबल एविक्शन ने दिया झटका

बिग बॉस 17 के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन का एलान कर दिया। पहले रिंकू धवन को घर से बेघर किया। उनके बाद नील भट्ट को भी बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद शो से एक और पॉपुलर खिलाड़ी के बाहर होने की अपडेट आई।

अचानक एलिमिनेशन में बाहर हुआ ये खिलाड़ी

बिग बॉस 17 की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शो में अचानक हुए एलिमिनेशन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल को बाहर कर दिया गया है। जैसे ही ये खबर वायरल हुई एल्विश यादव ने बिग बॉस पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया, क्योंकि उन्होंने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: डबल एविक्शन के बाद एक और कंटेस्टेंट चढ़ा एलिमिनेशन की बली, तगड़ी फैन फॉलोइंग नहीं आई काम

एल्विश ने कसा तंज

एल्विश यादव ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा था, "ऐसा क्यों लग रहा है कि बिग बॉस वाले अनुराग को किसी न किसी तरह निकालना चाहते हैं। पब्लिक वोट्स से तो मुमकिन नहीं है।" इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एल्विश ने तंज कसते हुए लिखा, "वाह बिग बॉस।" इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली एक इमोजी भी बनाई।